लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को बगावत तेवर दिखाने वाले पांच लोगों को छह साल के लिए बाहर का रास्ता दिखाया दिया।
सपा अध्यक्ष ने जय सिंह पूर्व प्रमुख लालगंज एवं पूर्व जिला सचिव समाजवादी मिर्जापुर, सोकिम अहमद उर्फ झल्लू खां पूर्व विधानसभा अध्यक्ष छानवे, मिर्जापुर को पार्टी से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया गया है।
इसके अलावा रायबरेली जनपद के राम जियावन यादव, राम अभिलाख यादव तथा राम नरेश यादव को भी पार्टी विरोधी कार्य करने पर 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। इससे पहले अखिलेश ने मंगलवार को भी कई नेताओं, पदाधिकारियों को पार्टी प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने, पार्टी के निर्देशों की अवहेलना और अनुशासनहीन आचरण की वजह से निष्कासित किया था।