आगरा। पश्चिम के रण साधने के लिए आगरा में राहुल गांधी और अखिलेश यादव ने रोड़ शो का आगाज किया है। सूबे में लखनऊ के बाद अब ताज नगरी की सड़क पर लोगों के बीच राहुल और अखिलेश सड़क पर उतर आये हैं। 7 किलोमीटर का ये रोड़ शो होगा इसके बाद रैली के जरिए जनता से रूबरू भी होंगे।
दोनों युवा नेता गठबंधन के बाद लगातार जनता के बीच जाकर अपनी ताकत दिखा रहे हैं। इसके पहले लखनऊ में दोनों नेताओं को जनता ने अपने बीच देखा तो जनता सड़कों पर उमड़ पड़ी थी। अब आगरा की सड़कों पर भी राहुल और अखिलेश को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। दोनों नेता अपने चुनावी रथ पर खड़े होकर लगातार जनता का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं।
इस दौरान लगातार रूक कर अखिलेश और राहुल ने लोगों और जनता के बीच भाजपा और बसपा पर लगातार कई हमले किए। राहुल और अखिलेश की इस जोड़ी को देखने के लिए लोगों की भीड़ और हुजूम छतों और सड़कों पर पूरी तरह उमड़ पड़ा। आगरा की सड़कों पर लोगों की तादात देखकर साफ लग रहा था कि लोगों को अखिलेश और राहुल का साथ पसंद आ रहा है।
रिकी तोमर, संवाददाता