मनोरंजन

टी.वी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी को करते हैं 7 मिलियन लोग फॉलो

05 7 टी.वी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी को करते हैं 7 मिलियन लोग फॉलो

नई दिल्ली। घर घर में इसीमां के रुप में अपनी पहचान बनाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी दहिया सिर्फ घर में ही फेमस नहीं हैं बल्कि उन्होनें अपनी पहचान पूरें भारत में बना ली हैं और नया रिकॉड जड़ दिया हैं। बता दे कि प्रसिद्ध टीवी शो ये हैं मोहब्बते से घर-घर में पहचान बनाने वाली टीवी अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी दहिया के फैंस के लिए खुशखबरी है। दिव्यांका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर अब 7 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद दिव्यांका ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी।

05 7 टी.वी की बहू दिव्यांका त्रिपाठी को करते हैं 7 मिलियन लोग फॉलो

बता दे कि इसी के साथ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने छोड़ दिया हैं। और फॉलोवर्स के रुप में एक नया आंकड़ा छू लिया हैं। जी हां…इंस्टाग्राम पर दिव्यांका के 7 मिलियन फॉलोवर्स हो गए हैं। इस खुशी को अपने फैंस से बांटने के लिए उन्होंने कुछ देर पहले एक तस्वीर शेयर की है जिसमें 7 मिलियन वाला केक दिखाई दे रहा है। जाहिर सी बात है कि टीवी की दुनिया के लिए यह बड़ी बात है चूंकि सभी टीवी की बहू दिव्यांका से पीछे हैं। बता दें कि, दिव्यांका ने टीवी के पर्दे से निकलकर सोशल मीडिया पर भी अपनी पकड़ मजबूत कर ली है और उनकी फैन फॉलोविंग बढ़ती जा रही है।

जानकारी के मुताबिक दिव्यांका भारत की पहली ऐसी टीवी अभिनेत्री बनी हैं जिनके इंस्टाग्राम पर 7 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। टीवी की प्रसिद्ध स्टार मानी जाने वाली श‍िवांगी जोशी, हिना खान, सौम्या टंडन, अनीता हंसादनी टीवी अत्रिनेत्रियां दिव्यांका से सोशल मीडिया पर फैन फॉलोविंग के मामले में पीछे हैं।
बता दे कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने सबसे पहले बनू में तेरी दुल्हन के रुप में अपने आप को सामनें लाया था।जिसमें वो एक दुल्हन के रुप में और काफी सीधी साधी के रुप में नजर आई थी और इसी के साथ दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने एक डांस रिएलिटी शो में भी भाग लिया था।

Related posts

सुनील ग्रोवर ने कपिल की तबीयत के लिए कहा..

mohini kushwaha

कंगना रनौत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ का ट्रेलर रिलीज

Rani Naqvi

डांस इंडिया डांस लिटिल मास्टर सीजन 4 की विजेता बनी जिया ठाकुर

mohini kushwaha