Breaking News featured पंजाब राज्य

पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान, मिलकर चुनाव लड़ेंगे अकाली-भाजपा

bjp 1522549573 पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान, मिलकर चुनाव लड़ेंगे अकाली-भाजपा

अमृतसर। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक शुक्रवार को गुरुनगरी अमृतसर पहुंचे। मलिक ने कहा 2019 का लोकसभा चुनाव शिअद-भाजपा एकजुटता के साथ मिलकर लड़ेगी। पंजाब की 13 की 13 सीटें जीतकर पार्टी हाईकमान की झोली में डालेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटने को कहा। पार्टी की पंजाब की कमान मिलने के बाद पहली बार अमृतसर पहुंचे मलिक का यहां शानदार स्वागत किया गया। bjp 1522549573 पंजाब के बीजेपी अध्यक्ष का ऐलान, मिलकर चुनाव लड़ेंगे अकाली-भाजपा

उन्होंने श्री दरबार साहिब, श्री दुर्ग्याणा तीर्थ व श्रीराम तीर्थ में माथा टेका। उन्होंने जलियावाला बाग में भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी। मलिक ने भाजपा के 37वें स्थापना दिवस पर भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक पर पार्टी का झंडा फहराया। मलिक ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है। जनता पर टैक्सों का बोझ लाद दिया गया है। पंजाब की जनता कांग्रेस के झूठे वादों से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि भाजपा जल्द ही सड़कों पर उतरकर पंजाब सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोलेगी।

Related posts

बसपा कार्यालय में आज होगी विचार संगोष्ठी, मायावती करेंगी संबोधित

Aditya Mishra

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अफगानिस्तान पर होगी चर्चा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे अध्यक्षता

Rahul

यशवंत सिन्हा का मोदी पर वार, बोले 700 साल पहले तुगलक ने भी की थी नोटबंदी

Rani Naqvi