Breaking News featured देश

कलमाड़ी-चौटाला बने IOA अध्यक्ष, माकन बोले BJP की करनी-कथनी में अतंर

ajay makan कलमाड़ी-चौटाला बने IOA अध्यक्ष, माकन बोले BJP की करनी-कथनी में अतंर

नई दिल्ली। पूर्व खेल मंत्री अजय माकन ने दागी सुरेश कलमाड़ी और अभय सिंह चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने के लिए भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को आड़े हाथों लेते हुए बुधवार को कहा कि इनकी नियुक्ति से नुकसान होगा क्योंकि ये दोनों आपराधिक और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों का सामना कर रहे हैं। खेल को साफ-सुथरा रखने की जरूरत है।

ajay-makan

आईओए ने चेन्नई में मंगलवार को अपनी वार्षिक आम सभा में राष्ट्रमंडल खेल 2010 के दागी कलमाड़ी और भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे एक अन्य पूर्व अध्यक्ष चौटाला को आजीवन अध्यक्ष बनाने का फैसला किया है। जिस पर आज पूर्व खेल मंत्री अजय माकन मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। राजनीति से ऊपर उठकर फैसला लिया जाए। कलमाड़ी के पीछे हर पार्टी बराबर दोषी है। खेलों के मैनेजमेंट से राजनेता और ब्यूरोक्रेट बाहर होने चाहिए।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, ऐसा मैं एक कांग्रेस के नेता के तौर पर नहीं, बल्कि पूर्व खेलमंत्री की हैसियत से कह रहा हूं। मैं खुद पॉलिटिकल लाइन से ऊपर उठ कर बात कर रहा हूं। मैंने 2011 में जो बिल तैयार किया था वो अगर आ जाए तो मौजूदा खेल विभाग पर राज करने वाले 90 फीसदी लोग बाहर हो जाएंगे। बीसीसीआई प्रमुख और भाजपा नेता अनुराग ठाकुर, परमिंदर सिंह ढींढसा और त्रिलोचन सिंह को विशेष प्रयास की जरूरत है। आप कैसे इसे न्यायसंगत कर सकते हैं कि हमारे कार्यकाल में जो लोग भ्रष्टाचार के आरोपी थे और जिन्हें हमने हटाया उन्हें इस कार्यकाल में आजीवन अध्यक्ष बना दिया गया।

Related posts

उत्तराखंड भाजपा को लगा बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य बेटे के साथ कांग्रेस में हुए शामिल

Neetu Rajbhar

जेवर में बन रहा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा, पहले चरण में तैयार होंगे सिर्फ दो रनवे

Aman Sharma

नमानी गंगे परियोजना के तहत सहायक नदियों के शहर शामिल करें : सीएम रावत

Trinath Mishra