कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड की एक और एक्ट्रेस पहुंच चुकी हैं। दीपिका पादुकोण, प्रियंका चोपड़ा, मल्लिका शेरावत, हुमा कुरैशी, कंगना रनौत के बाद अब ऐश्वर्या राय ने भी रेड कार्पेट पर अपने जलवे बिखेरना शुरू कर दिया है। वे आज कान्स फिल्म फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए बेटी आराध्या के साथ रवाना हो चुकी हैं। ये 17वीं बार है जब ऐश्वर्या राय बच्चन कांस फेस्टिवल में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। बता दें कि दीपिका, प्रियंका समेत बाकी हिरोइन कान्स फेस्टिवल में अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। ऐसे में अब बारी है कांस के मंच पर ऐश्वर्या राय बच्चन को देखने की। इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या के साथ उनकी बेटी आराध्या भी उके साथ नजर आईं। कांस के रेड कार्पेट से पहले उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था।
आराध्या ने इस मौके पर रेड कलर का फ्रॉक पहना हुआ है, जिसमें आराध्या बहुत क्यूट नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीरों और वीडियोज में मॉम के साथ आराध्या खूब मस्ती करती दिख रही हैं। इन वीडियोज को देखकर जिस तरह से आराध्या इतनी कंफर्टेबल दिख रही हैं, उससे लगता है कि अब वह भी हर साल होने वाले कांस फिल्म फेस्टिवल के माहौल में ढल रही हैं। बता दें कि आराध्या पिछले साल भी मॉम ऐश के साथ कांस में पहुंची थी।
दीपिका और कंगना के बाद अब कांस में छाया ऐश का जलवा, बटरफ्लाई गाउन में जीता सबका दिल
बता दें कि ऐशवर्या से पहले दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और प्रियंका चोपड़ा कांस 2018 में अपना जलवा बिखेर चुके हैं। अब ऐशवर्या के अलावा सोनम कपूर भी कांस फिल्म फेस्टीवल में शिरकत करेंगी। सोनम कपूर ने हाल ही में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की है।