मनोरंजन

पहली बार बेटी आराध्या के साथ आउंटिग के लिए गई ऐश्वर्या

nn 1 पहली बार बेटी आराध्या के साथ आउंटिग के लिए गई ऐश्वर्या

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 15 बार रेड कारपेट पर अपना जलवा दिखाया है और अब 16वीं बार वो इस रेड कारपेट पर उतरने के लिए तैयार हैं। इस फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए ऐश्वर्या बेटी आराध्या के साथ फ्रांस के शहर कान पहुंच गई हैं। ऐश्वर्या को बेटी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया। मां-बेटी के यह जोड़ी होटल मार्टिनेज़ के बाहर निकलती नजर आई।

nn 1 पहली बार बेटी आराध्या के साथ आउंटिग के लिए गई ऐश्वर्या

बता दें कि इस दौरान ऐश्वर्या व्हाइट पेंटसूट में काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, 5 साल की आराध्या को क्यूट पिंक फ्लोरल ड्रेस में देखा गया। फोटोग्राफर्स को देख आराध्या पोज देती दिखाई दीं। बता दें कि मुंबई एयरपोर्ट पर भी आराध्या ने फोटोग्राफर्स के लिए क्यूट पोज दिए थे।

साथ ही कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस को प्रिजेंट कर रहीं ऐश्वर्या 19 और 20 मई को कान फिल्म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर नजर आएंगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह लॉरियल पेरिस ऑपन एयर सिनेमा के अंतर्गत इस फिल्म को 20 मई को पेश करेंगी। यह कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या का 16वां साल होगा। 2002 में पहली बार उन्होंने इसके रेड कारपेट पर ‘देवदास’ को डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और शाहरुख खान के साथ पेश किया था।

वहीं 17 मई को शुरू हुआ कान फिल्म फेस्टिवल 28 मई तक चलेगा। इसके रेड कारपेट पर ऐश्वर्या के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर भी नजर आएंगी। दीपिका कान के रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं।

Related posts

करीना के साथ फलर्ट करना कार्तिक को पड़ा भारी, फैंस ने लगाई क्लास

rituraj

सपना चौधरी ने किया ऐसा डांस जिसे देख सोशल मीडिया पर मच रहा है धमाल

mohini kushwaha

जानिए हमेशा से क्या करना चाहते थे रणवीर…

Anuradha Singh