featured मनोरंजन

अस्पतालों में किन समस्याओं का सामना कर रहे एश्वर्या और आराध्य, कैसी है हालत?

ashwirya 1 अस्पतालों में किन समस्याओं का सामना कर रहे एश्वर्या और आराध्य, कैसी है हालत?

कोरोना का कहर जहां पूरी दुनिया के लिए चुनौती बना हुआ है। वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड की सबसे पावरफुल फैमली बच्चन फैमली भी कोरोना से जूझ रही है। बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन, अभिषेक के बाद एश्वर्या राय और उनकी बेटी को कोरोना के चलते अस्पताल में भर्ती कराया है।शुक्रवार देर रात मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या को आइसोलेशन वार्ड की उसी वीआईपी विंग में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां उनके ससुर अमिताभ बच्चन और पति अभिषेक बच्चन का इलाज चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, अस्पताल लाते वक्त ऐश्वर्या को तेज और आराध्या को हल्का बुखार था। हालांकि, अब दोनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

ashvirya 2 अस्पतालों में किन समस्याओं का सामना कर रहे एश्वर्या और आराध्य, कैसी है हालत?
अस्पताल में ट्रीटमेंट देने के बाद ऐश्वर्या का बुखार कम हुआ है और उनके गले का इन्फेक्शन भी पहले से बेहतर है। उनकी हालत स्थिर है। दूसरी ओर आराध्या का बुखार लगभग चला गया है। दोनों को आइसोलेशन वार्ड में डॉ. बर्वे और डॉ. अंसारी की निगरानी में रखा गया है। ये दोनों डॉक्टर ही लंबे समय से बच्चन परिवार के मेडिकल कंसल्टेंट हैं।

अमिताभ और अभिषेक को अस्पताल में भर्ती हुए 7 दिन बीत चुके हैं। बीते शनिवार हल्के लक्षण दिखने के बाद 77 साल के अमिताभ को नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। 44 साल के अभिषेक खुद कार चलाकर उन्हें हॉस्पिटल ले गए थे। बच्चन परिवार में जया बच्चन को छोड़कर सभी कोरोना पॉजीटिव हैं। अस्पताल में पूरी बच्चन फैमली है। और कोरोना का इलाज करा रही है। इस बीच खबर है कि, एक साथ पूरे परिवार के अस्पताल में भर्ती होने की वजह से घरवालों को थोड़ी समस्या हो रही है। जो कि स्वभआविक भी है। बेहरहाल एश्यवर्या और आराध्या की तबियत में सुधार है।

Related posts

इंसानों में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने की वजह पैंगोलिन है, जाने इससे कैसे फैलता फैलता है वायरस

US Bureau

मेघालय विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, बीजेपी में शामिल होंगे 4 विधायक

Breaking News

राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल किसानो को देंगे ये तोहफा

Shubham Gupta