Breaking News featured यूपी

आगरा के मशहूर पंछी पेठा कारोबारी कन्‍हैयालाल का हुआ निधन

आगरा के मशहूर पंछी पेठा कारोबारी कन्‍हैयालाल का हुआ निधन

आगरा: उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले में एक बड़े कारोबारी का निधन हो गया है। बुधवार को मशहूर पंछी पेठा कारोबारी कन्हैयालाल गोयल का देहांत हो गया है।

आगरा ने कोरोना काल में कई बड़े कारो​बारियों को खोया है। आज ताजनगरी से फेमस पेठा कारोबारी और पंछी पेठा स्टोर के कन्हैयालाल गोयल ने भी विदाई ले ली। व‍ह पिछले कई सालों से बीमार चल रहे थे। निजी अस्‍पताल में इलाज के दौरान आज उनका निधन हो गया।

आगरा कारोबारियों में शोक की लहर

कन्हैयालाल स्व. पंचमलाल (पंछी) के बड़े बेटे थे। कन्हैयालाल गोयल के निधन से जिले के कई बड़े कारोबारियों ने शोक जताया है। उन्‍होंने दु:खी मन से कहा कि, आगरा के पेठा कारोबार को विश्व में पहचान दिलाने में इनकी अहम भूमिका रही। उनके निधन से हमें बड़ी क्षति हुई है।

आपको बता दें कि, आगरा में पंछी पेठा स्टोर कन्हैयालाल सबसे बड़े कारोबारी थे। पंछी पेठा स्टोर का विश्व में नाम और पहचान दिलाने में इनकी अपनी एक अलग पहचान और मेहनत रही। पंछी पेठा ब्रांड आज देश-दुनिया में पहचाना जाता है।

Related posts

71 विभूतियों को सीएम अखिलेश ने यश भारती से नवाजा

piyush shukla

विराट कोहली ने की रोहित शर्मा की तारीफ तो आपस में इस तरह भिड़े दोनों के फेंस

Rani Naqvi

जाने क्यों फरात होने के बाद भी पानी के लिए तरस रहा सीरिया, युद्ध के बाद है ऐसी हालत

Rani Naqvi