featured यूपी

आगरा: किसान ने उगाई अनोखी मूली, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान

आगरा: किसान ने उगाई अनोखी मूली, वजन जानकर रह जाएंगे हैरान

आगरा: उत्‍तर प्रदेश के आगरा जिले के एक किसान ने ऐसी मूलियां उगाई हैं, जिन्‍हें देखने के बाद हर कोई हैरान रह जाता है। इन दिनों जिले में आलू महोत्‍सव और पुष्‍प एवं शाक भाजी प्रदर्शनी चल रही है। इन अनोखी मूलियों को शाक भाजी प्रदर्शनी में लेकर पहुंचे किसान राधे मोहन ने उगाया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर के लाल ने बढ़ाया मान, कश्मीर में मिली सेना की कमान    

शाक भाजी प्रदर्शनी में पहुंचे राधे मोहन की अनोखी मूलियों का वजन 12 से 15 किलो के बीच है। जबकि इन मूलियों की लंबाई 4 से 5 फीट है। खास बात यह है कि किसान राधे मोहन जिन मूलियों को लेकर प्रदर्शनी में पहुंचे हैं, उनकी खेती भी उन्‍होंने पहली बार ही की है।

डेढ़ महीने में तैयार हो जाती हैं ये मूली

राधे मोहन ने बताया कि ये मूलियां संकर प्रजाति की हैं, जो डेढ़ महीने में तैयार हो जाती हैं और ये काफी फायदेमंद भी हैं। किसान ने बताया कि, शुरू में लोग उनसे कहते थे कि इतनी बड़ी मूली का करोगे और क्‍या होगा, लेकिन अब इन्‍हीं मूलियों के लिए आगरा के बड़े-बड़े होटलों से ऑर्डर मिलने लगे हैं। इन मूलियों से होटलों का काम भी आसान हो जाता है, क्‍योंकि वह एक मूली का ही इस्‍तेमाल करके आसानी से सलाद बना लेते हैं और उनके समय की बचत होती है।

किसान बोला- आगे भी करते रहेंगे इसका उत्‍पादन

किसान राधे ने आगे कहा कि, इतनी बड़ी मूली के उत्‍पादन से उनकी आर्थिक स्थिति भी धीरे-धीर सुधर रही है। राधे मोहन के मुताबिक, वह आगे भी विशाल मूली के खेती करते रहेंगे। किसान राधे मोहन की इन अनोखी मूलियों को देखकर लोग भी हैरान रह गए। ये मूलियां प्रदर्शनी में लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

Related posts

दबंग प्रधान की दबंगई के आगे बेबस किसान

piyush shukla

डॉ रेड्डी लेबोरेटरीज भारत में स्पूतनिक वी के तीसरे फेज का करेगी परीक्षण

Trinath Mishra

75वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपित ने किया देश को संबोधित, किसानों और खिलाड़ियों का किया जिक्र

Saurabh