Breaking News यूपी

Agra: खत्म हुई बीजेपी की संगठनात्मक बैठक, जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र

Agra: खत्म हुई बीजेपी की संगठनात्मक बैठक, जेपी नड्डा ने दिया जीत का मंत्र

आगरा: उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव नजदीक है, ऐसे में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं। जहां उन्होंने दौरे के दूसरे दिन आगरा में एक विशेष बैठक की। इस संगठनात्मक बैठक में क्षेत्र के कई पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

इस बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करना है। इसी को ध्यान में रखते हुए ब्रज क्षेत्र के पदाधिकारी इस में बुलाए गए थे। सभी को जेपी नड्डा ने जीत का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक भाजपा कार्यकर्ताओं को जाने की जरूरत है। जब तक बूथ पर मजबूती नहीं मिलेगी, चुनाव में बेहतर प्रदर्शन नहीं किया जा सकता। इसलिए बूथ स्तर पर सभी कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने की मुहिम में लग जाएं।

इसके अलावा जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की भी जरूरत है। जिसमें केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की योजनाएं शामिल हैं। लोगों को सरकार की तरफ से कई फायदे पहुंचाए जाते हैं, लेकिन कई बार उसकी सही जानकारी उनके पास नहीं पहुंच पाती। ऐसे में जरूरी है कि जमीनी स्तर पर लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया जाए और जनसमर्थन जुटाने की कोशिश की जाए।

2017 में भारतीय जनता पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन बरकरार रखते हुए 300 से अधिक सीटें हासिल की थी। योगी आदित्यनाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। एक बार फिर 2022 में भाजपा के लिए सत्ता में बने रहना एक बड़ी चुनौती होगी। उनके सामने जहां सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव छोटे दलों के साथ गठबंधन करके चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। वही बहुजन समाज पार्टी ने भी ब्राह्मण सम्मेलन जैसे आयोजन करके जनता के बीच अपनी पकड़ बढ़ानी शुरू कर दी है। दूसरी तरफ कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी उत्तर प्रदेश के दौरे पर आने वाली हैं। ऐसे में यूपी का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी संगठन स्तर से कार्यकर्ता स्तर तक मजबूती बढ़ाने में लगी हुई है।

Related posts

आगरा से मुंबई के बीच 29 मार्च से इंडिगो शुरू करेगी नई उड़ान, शेड्यूल जारी

Shailendra Singh

बारिश का कोड रेड अलर्ट, उत्तराखण्ड में होगी तगड़ी बारिश, मौसम विभाग ने कही ये बात

bharatkhabar

UP News: बाराबंकी में डबल डेकर बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 लोगों की मौत, दर्जन से अधिक घायल

Rahul