Breaking News बिहार राज्य

बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ जाप ने किया विरोध-प्रदर्शन,सड़क और रेल मार्ग किए बंद

2ab05f72 e199 4e5d af31 6 बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ जाप ने किया विरोध-प्रदर्शन,सड़क और रेल मार्ग किए बंद

पटना। जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए बिहार के कई जिलों के रेल और सड़क मार्ग को जाम कर दिया है। प्रदर्शन के चलते लगे जाम से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी अध्यक्ष सांसद पप्पू यादव ने खुद राजेंद्र नगर टर्मिनल जाकर ट्रेन को रोका और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पप्पू यादव की पार्टी ने समान काम के लिए समान वेतन समेत कई मांगों को लेकर रेल और सड़क मार्ग को जाम किया और राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।

2ab05f72 e199 4e5d af31 6 बिहार सरकार की नीतियों के खिलाफ जाप ने किया विरोध-प्रदर्शन,सड़क और रेल मार्ग किए बंद

सुबह से ही पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल जाकर पप्पू यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ कई ट्रेन रोक दी। रेलवे ट्रैक पर समर्थक के साथ सांसद भी खड़े हो गए। जिससे कई ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। जिसके बाद जीआरपी के जवानों ने सांसद को ट्रैक से हटाया।इस दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सरकार बालू माफियाओं पर कार्रवाई नहीं कर रही है। सरकार को बताना चाहिए कि किस नेता और अधिकारी ने बालू का अवैध कारोबार किया। जब ऐसे लोगों पर केस दर्ज हो गया है तो नीतीश कुमार और सुशील मोदी कार्रवाई क्यों नहीं कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने जहानाबाद, खगड़िया, बाढ़, आरा, बक्सर समेत कई जगहों पर भी रेलवे ट्रैक और सड़क को जाम कर दिया। जिससे गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई।

 

Related posts

गुंडा टैक्स पर सुखबीर की फिसली जुबान, बोले हम कांग्रेस से कम वसूलते थे

Breaking News

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने ऋषिकेश-कर्ण प्रयाग रेलवे लाइन निर्माण के प्रगति की समीक्षा की

Rani Naqvi

धर्मनिरपेक्ष देश धर्मस्थलों के संचालन, प्रबंधन में ज्यादा दिलचस्पी क्यों ले रहा: सुप्रीम कोर्ट

bharatkhabar