बिहार के बांका में तीन सगी बहनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है स्थानीय लोगों में इस जघन्य अपराध के मामले के बाद दहशत का माहौल है। दरिंदों ने रेप करने के बाद दर्दनाक तरीके से गला रेतकर हत्या की घटना को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि घटना कटोरिया के कादरा की इलाके की है।
कुल्हाड़ी से हुई मौत
खबर के मुताबित घटना मंगलवार रात की है।तीनों बहनें घर में सो रही थीं। इसी बीच अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर नापाक इरादों से तीनों की हत्या कुल्हाड़ी से काट के कर दी। पुलिस को घटनास्थल से कुल्हाड़ी, कुदाल समेत खई चीजें मिली हैं। दरिंदों ने तीनों बहनों के साथ रेप करने के बाद मौत के घाट उतार दिया। इस बारे लोगों से दबी जुबन में कुछ जानकारी मिली है।
छेड़खानी की 5 वायरल वीडियो पर बिहार पुलिस की बड़ी कामयाबी, 14 को किया गिरफ्तार
आपको बता दें कि मृतक बहनों के पिता कामेश्वर यादव बाहर रहते है। और मां घटना के महज कुछ दिनों पहले ही तीनों को घर में अकेला छोड़कर अपने मायके गयी थी।घटना स्थल पर एसपी समेत तमाम अधिकारी पहुंचे। एसपी चंदन कुशवाहा ने घटना की पुष्टि करते हुए अपराधियों को जल्द ही पकड़ने की बात कही है।पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार का इंतजार है। एसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही सही घटना के कारणो के बारे सही जानकारी की जा सकेगी।
उत्तर प्रदेश: विवाहित महिला ने वायु सेना जवान पर लगाया रेप का आरोप, जांच में जुटी
रेप की आशंका
आपको बता दें कि पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा के अनुसार मंगलवार को करड्डा गांव निवासी निर्मला देवी की तीन बेटियों छवि कुमारी (16 वर्ष), अनिता कुमारी (12 वर्ष) और प्रियंका कुमारी (7 वर्ष) का शव उनके घर से ही बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों बच्चियों की हत्या धारदार हथियार से की गई है।और रेप के बारे लोगों से दबी जुबन में कुछ जानकारी मिली है।