featured यूपी

प्रयागराज: दैनिक भास्कर और भारत समाचार पर रेड के बाद AAP का प्रदर्शन

प्रयागराज: AAP ने पत्रकारों पर छापेमारी लोकतंत्र से गद्दारी, पढ़ें पूरी खबर

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के समाचार चैनल ‘भारत समाचार’ और ‘दैनिक भास्कर’ पर 36 घंटे आईटी द्वारा की गई छापेमारी और मीडिया हाउस से जुड़े पत्रकारों के घर पर जांच-पड़ताल की घटना को लेकर लोग जहां निंदा कर रहे हैं। तो वही राजनीतिक पार्टियां भी इस मामले में बढ़-चढ़कर विरोध कर रहे हैं।

प्रयागराज में बृहस्पतिवार को देर शाम सपा के कार्यकर्ता इसे लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए तो वहीं शुक्रवार की देर शाम भारी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार के तानाशाही के खिलाफ सिविल लाइंस पत्थर गिरजा घर के पास जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला अध्यक्ष डॉक्टर अल्ताफ अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रतिष्ठित और सच दिखाने वाले न्यूज़ चैनल भारत समाचार और हिंदी अखबार दैनिक भास्कर के संस्थानों, संवाददाताओं, कर्मचारियों के घरों पर आईटी विभाग का छापा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर बड़ा हमला है।

प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल ने कहा यूपी सरकार पूरी तरह से फेल है कोविड में ऑक्सीजन की कमी से काफी पता नहीं कितने लोगों ने अपनी जान गंवा दी। इतने लोगों की मौत के बाद सरकार कहती है देश में किसी की भी ऑक्सीजन से मौत नहीं हुई है। यूपी का भारत समाचार चैनल इनकी पोल पट्टी खोल रहा था तो उसपर आयकर से छापा मरवा दिया।

महिला जिला अध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा यूपी की योगी सरकार जितने पैंतरे आजमा चाहे आजमा ले, इनका कोई भी पैतरा इनके काम नहीं आएगा। यूपी की जनता सब जानती है।

प्रदर्शन के दौरान महिला प्रदेश सचिव सानिया मिर्जा, जिला उपाध्यक्ष ज्योति प्रकाश चौबे, प्रदेश सचिव अंजनी मिश्रा, यूथ जिला अध्यक्ष विशाल यादव, अली मोहम्मद अब्बासी,आदर्श कुशवाहा, वीरेंद्र कुशवाहा, मानंद मिश्रा, अभिलाषा कौशल, आदि सैकड़ों कार्यकर्ता वहां मौजूद रहे ।

Related posts

राहुल गांधी के बाद अब सैम पित्रोदा ने मानी गलती, बोले 1984 दंगे पर बयान गलत समझ लिया गया

bharatkhabar

Tokyo Olympic: मेडल से चूके शूटर सौरभ चौधरी, फानइल में मिला ये स्‍थान

Shailendra Singh

अमेरिका के रोड्स कालेज ने सीएमएस छात्र को 1,28,200 अमेरिकी डालर की दी स्कॉलरशिप

sushil kumar