मनोरंजन

13 साल साथ रहने के बाद कमल हासन और गौतमी के राहें हुई अलग

WhatsApp Image 2016 11 02 at 16.14.39 13 साल साथ रहने के बाद कमल हासन और गौतमी के राहें हुई अलग

मुंबई। तमिल सिनेमा की नामी जोड़ियों में से एक जोड़ी गौतमी तड़ीमल्ला और कमल हासन ने अलग होने का फैसला कर लिया है। साउथ फिल्‍मों की स्टार गौतमी और कमल हासन पिछले 13 साल से रिलेशनशिप में थे। गौतमी ने कमल हासन से अलग होने की पुष्टि अपने ब्लॉग के माध्यम से की है। गौतमी ने मंगलवार को अपने ब्लाग पर ‘जिदगी और फैसले’ टाइटल पर इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि यह उनके जीवन के सबसे ज्यादा सदमा पहुंचाने वाले फैसलों में से एक है।

 

गौरतलब है कि कमल हासन की पहले दो शादियां हो चुकी हैं जो सफल नहीं रहीं। कमल हासन 1978 में नृत्यांगना वाणी गणपति के साथ विवाह बंधन में बंध गए थे, ये रिश्ता 10 साल तक चला उसके बाद दोनों का तलाक हो गया। उसके बाद कमल हासन ने 1988 में अभिनेत्री सारिका से शादी की जिससे उनकी दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। कमल हासन और सारिका ने 2004 में एक दूसरे से तलाक ले लिया। जिसके बाद गौतमी और कमल हासन 2005 से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

Related posts

ट्टीटर पर राधिका आप्टे ने ट्रोल्स को किया ट्रोल, अगली वेब सिरीज़ को किया प्रमोट

mohini kushwaha

फिल्म ‘लिपस्टिक अंडर माई बुर्का’ को मिला बालाजी का साथ

Srishti vishwakarma

तो इसलिए छोड़ा स्वरा भास्कर ने ट्टीटर अकाउंट, आठ बार दिए विवादित ट्टीट

mohini kushwaha