मनोरंजन

सीरियस रोल के बाद अब गोलमाल 4 में काॅमेडी का तड़का लगाएंगी तब्बू

tabu सीरियस रोल के बाद अब गोलमाल 4 में काॅमेडी का तड़का लगाएंगी तब्बू

मुंबई। बाॅलीवुड में रोहित शेट्टी के निर्देशन में शुरु होने जा रही गोलमाल की चौथी सीरीज बनने की खबर सामने आ रही है। खबर है कि तब्बू को इस फिल्म की टीम में शामिल किया गया है। गोलमाल की सीरिज में तब्बू की ये पहली फिल्म होगी। अजय देवगन और परिणीती चोपड़ा के बाद तब्बू तीसरी कलाकार हैं, जिनका नाम पक्का हुआ है।

tabu सीरियस रोल के बाद अब गोलमाल 4 में काॅमेडी का तड़का लगाएंगी तब्बू

अजय देवगन के साथ तब्बू ने हाल ही में सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दृश्यम में काम किया था। रोहित शेट्टी फरवरी में अपने पसंदीदा गोवा में गोलमाल-4 की शूटिंग शुरु करने जा रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि अरशद वारसी और तुशार कपूर के नाम भी तय हो गए हैं। जल्दी ही उनके नामों की अधिकारिक रुप से घोषणा की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि जॉनी लीवर, मुकेश तिवारी, संजय मिश्रा के नाम भी गोलमाल-4 के लिए तय हो चुके हैं।

बता दें कि इससे पहले तब्बू ने विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर में काफी सीरियस एक्टिंग की थी जिसके लिए उन्हें काफी सरहाना मिली थी। फिल्म में वो शाहिद कपूर की मां का रोल करती दिखी थीं। फिल्म में उनके अलावा, श्रद्धा कपूर, के के मेनन, इरफान खान भी मुख्या भूमिकाओं में थे।

Related posts

अंकिता लोखंडे की इन तश्वीरों पर फैंस हो रहे बेकाबू

Trinath Mishra

नागार्जुन, तेंदुलकर के साथ खड़े होना गौरव की बात : बिग बी

Anuradha Singh

श्रद्धा का तौलिया डांस हुआ वायरल आप भी देखें

mohini kushwaha