featured देश राज्य

मुलाकात के बाद सात मुद्दों पर सरकार और किसानों के बीच बनी सहमति

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर किसानों और सुरक्षाबलों के बीच हंगामे के बाद देर रात किसान क्रांति यात्रा खत्म

नई दिल्ली : किसान संघ और गृहमंत्री राजनाथ सिंह के बीच चल रही बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में किसानों की 7 मांगों पर सहमति बनी है। सुरेश राणा ने राजनाथ सिंह के घर के बाहर हो रही बैठक खत्म होने के बाद ऐलान किया कि किसानों और सरकार के बीच 7 मुद्दों पर सहमति बनी है।

आंदोलन कर किसान
आंदोलन कर रहे किसान

पुलिस ने छोंडे थे आंसू गैस के गोले

इससे पहले किसानों को दिल्ली पहुंचने से रोकने के लिए यूपी से दिल्ली में प्रवेश करने के सभी रास्तों को बंद किया गया था. इसके बावजूद हजारों किसान बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली में घुस गए थे। हालांकि पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछारों और आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल करना पडा था। वही पुलिस के इस कदम से कई  किसान घायल हो गए है।

केजरीवाल ने किया था किसानों का समर्थन

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल किसानों के आंदोलन पर बोले और कहा कि आखिर क्यों किसानों को दिल्ली में नहीं घुसने दिया जा रहा? उन्हें दिल्ली में घुसने दिया जाना चाहिए। यह गलत बात है। हम किसानों के साथ हैं।

कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना

वहीं कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला भी किसानों के पक्ष में उतर आए हैं। उन्होंने कहा, महात्मा गांधी की जयंती पर मोदी सरकार ने दिखा दिया है कि ये सरकार आजादी से पहले वाली ब्रिटिश सरकार से किसी मामले में कम नहीं है। उस वक्त अंग्रेज सरकार किसानों का उत्पीड़न करती थी वहीं आज मोदी सरकार किसानों पर आंसू गैस के गोले दाग रही है।

‘किसानों की बर्बर पिटाई’ से भाजपा ने गांधी जयंती समारोह की शुरुआत की- राहुल गांधी

किसानों को आरएलडी के अध्यक्ष अजित सिंह का समर्थन मिला है। आरएलडी प्रमुख किसानों से मुलाकात करने के लिए अपने घर से यूपी गेट के लिए निकल चुके हैं। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किसानों के प्रदर्शन को बिल्कुल जायज करार दिया है। अखिलेश ने कहा कि किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया। ऐसे में यह नेचुरल बात है कि किसान प्रदर्शन करेंगे।

ये भी पढे़ं-

किसानों को रोकना गलत, हम किसानों के साथ है : अरविंद केजरीवाल

हिंसक हुआ किसान आंदोलन,पुलिस ने किया लाठीचार्ज और छोड़े आंसू गैस के गोले

Related posts

Chhattisgarh Corona Update: छत्तीसगढ़ में मिले 205 नए कोरोना मरीज, मौत का आंकड़ा शून्य

Rahul

लखनऊ में 22 जून से विशेष सैनिटाइजेशन अभियान, 26 को फ्रंटलाइन वर्कर्स का सम्‍मान

Shailendra Singh

कैश की किल्लत पर ममता का तंज,याद आ गया नोटबंदी का दौर

lucknow bureua