featured यूपी

नोएडा में पति की मौत की खबर सुन महिला ने बेटी संग की आत्महत्या, जाने क्या है मामला

crime dead body rape नोएडा में पति की मौत की खबर सुन महिला ने बेटी संग की आत्महत्या, जाने क्या है मामला

नोएडा। नोएडा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। वहां पति की मौत की खबर सुनकर महिला ने 5 साल की बेटी संग आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला के पति ने शुक्रवार को ही मेट्रो के सामने कूदकर जान दे दी थी। इसकी जानकारी होने पर महिला ने घर आकर बेटी को मारकर फांसी लगा ली।

वहीं नोएडा सेक्टर-128 जेपी पवेलियन कोर्ट में रहने वाले 33 साल के भरत जे ने शुक्रवार सुबह 11:30 बजे दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली थी। वह पत्नी शिवरंजनी (31), बेटी जयश्रीता (5) और भाई कार्तिक के साथ यहां रहते थे। चैन्ने के रहने वाले भरत की बेटी जयश्रीता केजी में पढ़ती थी। वह एक चाय कंपनी में जनरल मैनेजर थे। इससे पहले वह नेपाल काठमांडू में बिग मार्ट में नौकरी करते थे और सितंबर में ही परिवार के साथ दिल्ली आए थे। उनका भाई दिल्ली साकेत में पायलट कोर्स में ऐडमिशन के लिए कोचिंग ले रहा है।

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने शव को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रखा था। मृतक के भाई कार्तिक, पत्नी शिवरंजनी अस्पताल गए थे। अस्पताल से लौटने के बाद देर शाम शिवरंजनी ने जेपी पवेलियन कोर्ट में अपनी 5 वर्षीय बच्ची के साथ छत के पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Related posts

वास्तु शास्त्र: घर में क्यों लगाते हैं सात सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर, जानिए मुख्य वजह

Aditya Mishra

Uttarakhand : 5 दिन बाद मिला अंकिता भंडारी का शव, पिता और भाई ने की शिनाख्त

Rahul

मानसून सत्र: सदन शुरू होने से पहले सपा एमएलसी राजपाल कश्यप ने किया प्रदर्शन, विधानसभा के सामने सिलेंडर पर बैठे

Shailendra Singh