मनोरंजन

डायरेक्शन के बाद गायिकी में हाथ आजमाएंगे करन जौहर

kk डायरेक्शन के बाद गायिकी में हाथ आजमाएंगे करन जौहर

मुंबई। फिल्म निर्माण-निर्देशन के अलावा फिल्मों में एक्टिंग से लेकर छोटे पर्दे पर होस्ट तक तमाम रंगों में रंगे करण जौहर अब एक नए अंदाज में दिखेंगे। आने वाले दिनों में करण जौहर की गायिकी सामने आएगी। खबरों की माने तो संगीतकार शेखर रविजानी ने हाल ही में करण की आवाज में उनका पहला गाना रिकार्ड किया। ये गाना उन्होंने रैप सिंगर बादशाह के साथ मिलकर गाया।

kk 1 डायरेक्शन के बाद गायिकी में हाथ आजमाएंगे करन जौहर

 

इस गाने में करण ने भी रैप किया है। शेखर और बादशाह के साथ करण जौहर इन दिनों स्टार प्लस के म्यूजिक टेंलेंट शो दिल है हिंदुस्तानी में जज बने हुए हैं। इसी शो के दौरान करण को शेखर ने गाने के लिए राजी कर लिया। शेखर तो यहां तक चाहते हैं कि करण जौहर उनके लिए एक सोलो एलबम करे, लेकिन करण इसके लिए तैयार नहीं हैं। करण जौहर ने जो गाया है, उसको वे खुद दिल है हिंदुस्तानी के फिनाले शो में परफारम करने जा रहे हैं।

बता दें कि फिल्मी जगत में करन बतौर डायरेक्टर काफी सफल हैं और बाॅलीवुड इंड्रस्ट्री में उनका एक अलग नाम है। उनकी फिल्मों में तड़कते भड़कते गीतों के साथ फैशन और स्टाइल से सराबोर होती है। बाॅलीवुड में करन के खास दोस्तों में आलिया, ट्विंकल खन्ना, करिश्मा कपूर का नाम शामिल है।

Related posts

धोनी ने अपनी बेटी जिवा के साथ शूट किया पहला एड, देखें वीडियो

Shagun Kochhar

इस फिल्म में एक बार फिर रोमांस का तड़का लगाएंगे सलमान-कटरीना

Anuradha Singh

भोजपुरी सुपरस्टार निरहुआ भाजपा मे शामिल, अखिलेश से होगा मुकाबला

bharatkhabar