Breaking News featured देश

रामजस कॉलेज विवाद: लेफ्ट ने खालसा कॉलेज से शुरु किया प्रोटेस्ट

protest 3 रामजस कॉलेज विवाद: लेफ्ट ने खालसा कॉलेज से शुरु किया प्रोटेस्ट

नई दिल्ली। दिल्ली के रामजस कॉलेज में हुई झड़प के बाद सियासी दंगल जारी है। सोमवार को एबीवीपी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में तिरंगा यात्रा निकाली तो वहीं आज लेफ्ट से जुड़े छात्र संगठनों ने प्रोटेस्ट शुरु कर दिया है।

protest 3 रामजस कॉलेज विवाद: लेफ्ट ने खालसा कॉलेज से शुरु किया प्रोटेस्ट

मार्च से पहले गुरमेहर कौर ने किया किनारा:-

दिल्ली यूनिवर्सिटी विवाद में सोशल मीडिया के जरिए सुर्खियों में आई गुरमेहर कौर ने मार्च से कुछ घंटे पहले ही अपने आप को कैंपेन से अलग कर लिया है। उन्होंने ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कहा, मैं इस कैंपने से खुद को अलग कर रही हूं। सभी को बधाई। मुझे जो कहना था कह चुकी हूं। मुझे अकेला छोड़ दे। ये मुहिम सभी छात्रों के लिए थी ना की मेरे लिए। सभी लोग बढ़-चढ़कर मार्च में हिस्सा ले। मेरी तरफ से उन्हें शुभकामनाएं।

gurmehar kaur रामजस कॉलेज विवाद: लेफ्ट ने खालसा कॉलेज से शुरु किया प्रोटेस्ट

लेफ्ट निकालेगा मार्च:-

रामजस कॉलेज में भड़की हिंसा के बाद आज लेफ्ट संगठनों मार्च निकालेंगे जिसमें आईसा, जेएनयू सहित कई और संगठन हिस्सा लेंगे। अभिव्यक्ति की आजादी और राष्ट्रभक्ति की जंग के चलते छात्र का मार्च खालसा कॉलेज से निकलकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की रोड से होते हुए आर्ट फैकल्टी तक जाएगा जहां पर वो शांति पूर्वक प्रदर्शन करेंगे।

बढ़ाई गई सुरक्षा:-

छात्रों के मार्च के चलते पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए है। पुलिस ने आर्ट फैकल्टी के आसपास चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है तो वहीं संगठन को उग्र होते हुए देख रोकने के लिए वाटर कैनन का भी इंतजाम किया गया है।

security रामजस कॉलेज विवाद: लेफ्ट ने खालसा कॉलेज से शुरु किया प्रोटेस्ट

भूख हड़ताल करेगा एनएसयूआई:-

कांग्रेस से जुड़े संगठन एनएसयूआई भी आज एक दिवसीय आंशिक भूख हड़ताल कर अपना विरोध दर्ज कराएगा। वहीं शाम को कांग्रेस की ओर मशाल रैली भी निकाली जाएगी।

विवाद में केजरीवाल सहित राहुल और वाड्रा भी कूदे:-

रामजस कॉलेज के विवाद में अब केजरीवाल, राहुल गांधी और रॉबर्ट वाड्रा भी कूद पड़े है और उन्होंने अपने -अपने तरीके से भाजपा और एबीवीपी के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्ति जताई है। केजरीवाल ने आज एबीवीपी की शिकायत उपराज्यपाल से करने जाएंगे तो वहीं राहुल ने कहा कि तानाशाही के इस दौर के बीच हम अपने छात्रों के साथ हैं। तो दूसरी तरफ वाड्रा ने कौर का समर्थन करते हुए कहा कि मैं आपके साथ हूं।

arvind kejriwal रामजस कॉलेज विवाद: लेफ्ट ने खालसा कॉलेज से शुरु किया प्रोटेस्ट

Related posts

पौधरोपण के बाद उसकी देखरेख भी जरूरी: संयुक्ता भाटिया

sushil kumar

महिला टी-20 की कप्तान की ग्रेजुएशन की मार्कशीट फर्जी, हो सकती है कार्रवाई

mahesh yadav

एक गरीब आदमी के आंसू और अमीर के आंसू बराबर है दोनों का मूल्य बराबर है: CJI दीपक मिश्रा

Rani Naqvi