featured देश

22 महीने बाद भी पत्नी से नहीं बना शारीरिक संबंध तो पति ने किया ऐसा

dulhan 22 महीने बाद भी पत्नी से नहीं बना शारीरिक संबंध तो पति ने किया ऐसा

शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें बंधने के बाद दो लोग एक हो जाते हैं। या यूं कहे कि एक लड़का और एक लड़की अपनी हर एक जरूरत के लिए एक दूसरे के काम आते हैं।

अहमदाबाद।  शादी एक ऐसा रिश्ता है जिसमें बंधने के बाद दो लोग एक हो जाते हैं। या यूं कहे कि एक लड़का और एक लड़की अपनी हर एक जरूरत के लिए एक दूसरे के काम आते हैं। लेकिन अगर कभी ऐसा हो कि शादी के बाद पति को अपनी पत्नी से प्यार और सम्मान न मिले तो उस पति को कैसा लगता होगी। ऐसा ही एक मामला सामने आया है गुजरात के अहमदाबाद से जहां एक पति ने अपनी पत्नी से तंग आकर आत्म हत्या कर ली। इसके बाद लड़के की मां ने बहू के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।

बता दें कि 22 महीने पहले अहमदाबाद के मणिनगर की रहने वाली एक 32 साल की महिला गीता परमार की शादी सुरेंद्र नाम के लड़के से हुई थी। सास ने बहू पर आरोप लगाया है कि गीता ने शादी के 22 महीने बाद भी सुरेंद्र के साथ किसी भी तरह का कोई शारीरिक रिश्ता नहीं बनाया। इसी बात को लेकर सुरेंद्र काफी तनाव में रहता था जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली।

https://www.bharatkhabar.com/nia-conducting-fresh-raids-in-uri-of-baramulla/

सास मुली ने बताया कि सुरेंद्र रेलवे का कर्मचारी था। सुरेंद्र ने साल 2018 में गीता से शादी की थी। उससे पहले सुरेंद्र की अपनी पहली पत्नी से साल 2016 में तलाक हो गया था। वहीं गीता को भी सुरेंद्र से शादी से पहले 2 बार तलाक हो चुका था। सास ने एफआईआर में बताया कि उसने बहू और बेटे को अलग-अलग सोते देखा है। जब मुलि ने इस बार में बेटे  से बात की तो उसने बताया कि शादी के 22 महीनों के बाद भी गीता ने सुरेंद्र के साथ शारीरिक रिश्ता नहीं बनाया है साथ ही सुरेंद्र ने ये भी बताया कि गीता ने शपथ ली है कि वो पति के साथ नहीं सोएगी।

पत्नी के साथ शारीरिक संबंध न बन पाने के कारण सुरेंद्र तनाव में रहने लगा। जिसके चलते दोनों के बीच काफी झगड़े भी होने लगे। गीता झगड़ा करके अपने मां-बाप के यहां चली गई। एक दिन सुरेंद्र के घर वाले किसी के अंतिम संस्कार में चले गए और खुद को घर में अकेला पाकर सुरेंद्र ने आत्महत्या कर ली।

Related posts

यूं ही नहीं झलका था शिवराज का दर्द, मंत्रियों की लिस्ट से हुआ खुलासा

Rani Naqvi

अटल बिहारी वाजपेयी ने कारगिल युद्ध में पाकिस्तान को घुटने टेकने पर किया मजबूर

mohini kushwaha

भिक्षा मांग कर साध्वी प्रज्ञा ने भरा नामांकन, 11 पंडित भी थे साथ

bharatkhabar