Breaking News featured खेल देश

अफरीदी ने उगला भारत के खिलाफ जहर, भारत दबा रहा आजादी की आवाज

13 1 अफरीदी ने उगला भारत के खिलाफ जहर, भारत दबा रहा आजादी की आवाज

इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेटर और टीम के कप्तान रह चुके शाहिद अफरीदि ने भारत के खिलाफ जहर उगलते हुए आपमानजनक ट्वीट किया है। अफरीदी ने कश्मीर में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का बचाव करते हुए कहा कि भारत कश्मीर में बेगुनाहों की हत्या करवा रहा है। अफरीदी ने भारत सरकार को दमनकारी सत्ता कहते हुए लिखा कि कश्मीर में आत्म निर्णय और आजादी की आवाज को दबाया जा रहा है।

शाहिद ने लिखा कि भारत के कब्जे वाले कश्मीर में दुखद और चिंताजनक हालात हैं और वहां पर दमनकारी सत्ता द्वारा बेगुनाहों को गोली मारी जा रही है, जिसका मकसद लोगों की आवाज को कुचलना है। उसने लिखा कि आश्चर्य होता है कि UN और दूसरी अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं कहां हैं और ये संस्थाएं खूनखराबा रोकने के लिए कोई कोशिश क्यों नहीं कर रही है। बता दें कि भारत से क्रिकेट रिश्तों को सामान्य करने के पक्षधर शाहिद अफरीदी ने कुछ ही दिन पहले कहा था कि भारत के खिलाड़ियों को भी पीएसएल में खेलने आना चाहिए।13 1 अफरीदी ने उगला भारत के खिलाफ जहर, भारत दबा रहा आजादी की आवाज

शाहिद अफरीदी का ये ट्वीट जम्मू कश्मीर में भारत की उस कार्रवाई के बाद आया है जब सुरक्षा बलों ने घाटी में इस साल के सबसे बड़े ऑपरेशन में 13 आतंकियों को ढेर कर दिया था। रविवार को दक्षिण कश्मीर में तीन अलग अलग आतंकी घटना में सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस ने 13 आतंकियों को मार गिराया था। इस सैन्य कार्रवाई में सेना के 3 जवान भी शहीद हो गए थे। सुरक्षा बल जब जम्मू कश्मीर में सैन्य ऑपरेशन में लगी हुई थी उस दौरान आर्मी को स्थानीय नागरिकों के विरोध का भी सामना करना पड़ा था।

इस कार्रवाई में आतंकवादियों की मदद करने वाले चार नागरिकों को भी सेना ने मार गिराया था।  शाहिद अफरीदी पहले भी जम्मू-कश्मीर के मुद्दे पर भारत के खिलाफ ट्वीट कर चुके हैं। इससे पहले शाहिद अफरीदी ने लिखा था कि कश्मीर सालों से क्रूरता का शिकार हो रहा है, अब इस मुद्दे को सुलझा लिया जाना चाहिए। अफरीदी ने कहा कि कश्मीर के मसले ने कई लोगों की जान ली है। एक दूसरे ट्वीट में शाहिद अफरीदी ने कहा कि कश्मीर धरती का स्वर्ग है और हम वहां के लोगों की पुकार को अनदेखा नहीं कर सकते हैं।

Related posts

वैक्सीन अभी आई नहीं, ये परेशानियां मुंह बाये खड़ी हैं

Trinath Mishra

शादी के बाद अपनी पत्नि संग कुछ इस अंदाज में दिखे सोनम कपूर के पति, फोटो हुई वायरल

mohini kushwaha

Xiaomi का Mi TV Stick भारत में हुआ लांच, 2,799 होगी कीमत

Ravi Kumar