Breaking News featured देश मनोरंजन

आदित्य राॅय कपूर की इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, अगले सरल गर्मियों में मचाएगाी तहलका

0c18ac7b e7fb 41b7 8f75 f4d6fa464f4b आदित्य राॅय कपूर की इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, अगले सरल गर्मियों में मचाएगाी तहलका

बाॅलीवुड। फिल्म इंडस्ट्री में आए दिन एक के बाद एक नई फिल्म की चर्चाएं चलती रहती हैं। इन दिनों बाॅलीवुड की तरफ से दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक से बढ़कर एक धमाकेदार फिल्म आ रही है। इसी बीच आज बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर  ने इंस्टाग्राम पर अपनी अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘ओमः द बैटल विदइन’ का फर्स्ट लुक फैंस के साथ शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने फिल्म की थीम को बताया, “लड़ाई के साहस को जिंदा रखने के लिए एक लड़ाई। आदित्य रॉय कपूर इसमें बिल्कुल अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वह एकदम धांसू लुक में नजर आ रहे हैं।

फर्स्ट लुक फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन से प्रेरित-

बता दें कि इस पोस्टर में वह हथियारों से लदे हुए हैं। उनके चेहरे पर अग्रेसन देखने दिखाई दे रहा है। कई लोगों का मानना है कि आदित्य रॉय कपूर की ‘ओमः द बैटल विदइन’ का फर्स्ट लुक फिल्म ‘वॉर’ में ऋतिक रोशन से प्रेरित है, क्योंकि कुछ-कुछ आदित्य ये लुक वैसा ही लगता है। इस फिल्म में आदित्य की को-स्टार संजना सांघी हैं। एक दिन पहले ही फिल्म की शूटिंग शुरू हुई है। इसकी जानकारी आदित्य और संजना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी। संजना सांघी और आदित्य रॉय कपूर ने शूटिंग शुरू होने से पहले केक काटा। संजना ने इसकी तस्वीर भी फैंस के साथ शेयर की। संजना इसके अलावा क्लैपबोर्ड की तस्वीर भी शेयर की जिसमें नौवें सीन का जिक्र है और क्लैपबोर्ड पर फिल्म का नाम लिखा है। संजना ने एक और तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में अहमद खान, शायरा अहमद खान, कपिल वर्मा समेत कई लोग मौजूद हैं।

अगले साल रिलीज होगी फिल्म-

संजना ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा,”हमारी खबूसूरत जर्नी की शुरुआत। पहला दिन बेस्ट आदित्य कपूर के साथ। मेरी रुकी हुए एक्शन थ्रिलर.” इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इसे जी स्टूडियो, अहमद खान और शायरा अहमद खान प्रोड्यूस कर रहे हैं। जबकि कपिल वर्मा इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। उन्होंने लोगों आशीर्वाद भी मांगा है, इसके साथ ही उन्होंने बताया की फिल्म 2021 की गर्मियों में रिलीज होगी।

Related posts

लखनऊ: आजम खान की तबियत बिगड़ी, दिल्ली से लौटे अखिलेश यादव…

Shailendra Singh

ज्ञानवापी के तहखाने पहुंची सर्वे टीम, तहखाने में हिंदू-मुस्लिम पक्ष के वकील भी मौजूद

Rahul

अयोध्या में सीएम योगी ने की त्रेतायुग की याद ताजा, दीपदान कर मनाई भव्य दीपावली

piyush shukla