Breaking News featured मनोरंजन

एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा गिरफ्तार, मामला जान उड़ जाएंगे आपके होश

मुंबई क्राइम ब्रांच ने सोमवार को बिजनेसमैन और बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया है। उन पर अश्लील फिल्‍में बनाने और उन्हें कुछ ऐप के जरिए दिखाने के आरोप हैं।

पुलिस के पास पर्याप्‍त सबूत

समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार, क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को पूछताछ के लिए बुलाया था। उनसे काफी घंटों तक पूछताछ के बाद क्राइम ब्रांच ने उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया। एएनआइ के मुताबिक, इस मामले में मुंबई पुलिस कमिश्नर ने कहा कि, हमारे पास राज कुंद्रा के मुख्य साजिशकर्ता प्रतीत होने के पर्याप्त सबूत हैं।

 

फरवरी में की गई थी शिकायत  

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार, शिल्‍पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के खिलाफ फरवरी, 2021 में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस में की गई शिकायत में उन पर अश्लील वीडियो रिकॉर्ड करने और उन्‍हें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप लगाए गए थे। इसके बाद मामला दर्ज हुआ और शुरुआती जांच में दोषी पाए जाने के बाद आज क्राइम ब्रांच ने राज कुंद्रा को गिरफ्तार कर लिया।

Related posts

मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने के प्रस्ताव पर चीन ने लगाया रोड़ा

piyush shukla

Corona Case In India: देश में मिले 692 नए केस, 24 घंटे में हुई 6 लोगों की मौत

Rahul

अम्बेडकर नगर: भाजपा नेता का असलहे के दम पर अपहरण, बुरी तरह से किया घायल

Aditya Mishra