featured मनोरंजन

एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, जानिए किसको दी जान से मारने की धमकी

payal एक्ट्रेस पायल रोहतगी गिरफ्तार, जानिए किसको दी जान से मारने की धमकी

मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी को अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनपर सोसाइटी के चेयरमैन को गाली देने और उन्हें जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। साथ ही एक्ट्रेस ने उन्हे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी थी।

लोगों से झगड़ा कर गाली-गलौच की

दरअसल 20 जून को सोसायटी की AGM मीटिंग में पायल रोहतगी सदस्य ना होने के बावजूद गई थीं। जब उन्हें वहां बोलने से मना किया गया तो उन्होंने चेयरमैन समेत कई लोगों से जमकर झगड़ा और गाली गलौच की। साथ ही बच्चों के सोसाइटी में खेलने को लेकर भी उन्होंने लोगों से जमकर झगड़ा किया।

पहले भी जा चुकी हैं जेल

बता दें कि 2019 में पायल रोहतगी को नेहरू-गांधी परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भी गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसके बाद उन्हें जमानत दे दी गई थी। दरअसल पायल ने एक वीडियो पोस्ट की थी। जिसमें मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।

साल 2002 में की थी शुरूआत

एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने साल 2002 में फिल्म ये क्या हो रहा है से अपना करियर शुरू किया था। उन्होंने करीब 20 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। और बिग बॉस से लेकर खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रिएलिटी शोज का हिस्सा रही हैं। बाद में उन्हें फिल्में में कोई खास सफलता नहीं मिली, तो उन्होंने विवादों में रहना शुरू कर दिया। वहीं पायल ने रेसलर संग्राम सिंह से शादी की है।

सुशांत केस में भी खोला था मोर्चा

याद हो कि पायल रोहतगी सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद महीनों तक टीवी चैनल्स की बहस में नजर आती थीं। उन्होंने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस में खूब हिस्सा लिया, और लोगों को जमकर कोसा। वहीं सुंशात केस में वो बॉलीवुड एक्सपर्ट बनकर डिबेट में हिस्सा लिया करती थीं।

Related posts

पीट-पीटकर हुई हत्या के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने भेजा योगी सरकार को नोटिस

mahesh yadav

Women T20 World Cup 2023 Schedule: आज से महिला टी20 वर्ल्ड कप का आगाज, जानें मुकाबलों की शेड्यूल

Rahul

दिल्ली, हरियाणा और पंजाब सहित 50 से ज्यादा ठिकानों पर CBI ने मारा छापा, डीजीएम राजीव मिश्रा गिरफ्तार

Rahul