भोजपुरी के फैंस जो सिर्फ और सिर्फ भोजपुरी गाने देखना और सुनना चाहते है। ऐसे फैंस के लिए हम एक खुशखबरी लेकर आए है। आज भोजपुरी की दिग्गज अभिनेत्री अक्षरा सिंह का गाना चुरुर मुरुर खटिवाया रिलीज हुआ है। जिसने रिलीज के बाद यूट्यूब पर बवाल मचा रखा है।
अक्षरा सिंह और अमरीश की हिट जोड़ी
भोजपुरी की सुपर हॉट एक्ट्रेस अक्षरा सिंह और अमरीश सिंह का एक नया गाना रिलीज हो गया है। यह गाना फिल्म लव मैरिज का है। अक्षरा सिंह का गाना चुरुर मुरुर खटियावा युट्यूब पर काफी पंसद किया जा रहा है। इस गाने में अक्षरा और अमरीश की केमेस्ट्री काफी जबरदस्त नजर आ रही है।
रिलीज के बाद से ही गाना वायरल
इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकॉर्डस भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया था। रिलीज होने के बाद ही यह जमकर वायरल हो रहा है। इस गाने में अक्षरा काफी हॉट अवतार में नजर आ रही है। जबकि अमरीश के स्टाइलिश लुक भी खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
अक्षरा सिंह के इस धांसू गाने को म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है। जबिक गाना लिखा है प्यारे लाल यादव ने। विष्णु शंकर बेलू और इंदु सोनाली इस गाने को गाया है।