देवों के देव महादेव से फेसम हुए एक्टर मोहित रैना ने मुंबई के गोरेगांव पुलिस स्टेशन में एक्ट्रेस सारा शर्मा समेत चार लोग खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। बता दें सारा शर्मा ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दावा किया था, कि मोहित रैना की जान खतरे में है। और उनका हाल भी सुशांत सिंह राजपूत जैसा होगा।
मोहित बचाओ अभियान की शुरुआत
सारा शर्मा ने सोशल मीडिया पर मोहित बचाओ अभियान की शुरुआत की थी। और खबर वायरल होने के बाद मोहित के परिजन और मोहित ने कहा कि मैं फिट और ठीक हूं। इसके बाद मोहित रैना ने सारा और उनके तीन साथियों प्रवीण शर्मा, मिथिलेश तिवारी और आशु शर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करवाई।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने फिरौती मांगने, पुलिस को झूठी जानकारी देने और आपराधिक साजिश रचने का केस दर्ज कर लिया है। DCP ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेश पर चारों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
‘अभी कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ हूं’
वही इस बारे में अपना बयान जारी कर मोहित रैना ने कहा कि मैं इस बात की पुष्टि करता हूं कि मैं अभी कानूनी लड़ाई में उलझा हुआ हूं। इस मामले में मैंने FIR दर्ज करवा दी है। हालांकि मामला अभी मुंबई हाई कोर्ट में है इसलिए मैं इसके बारे में और अधिक जानकारी नहीं दे पाऊंगा। आप सभी के सपोर्ट और धैर्य के लिए शुक्रिया।