featured देश यूपी

भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम, आज चला घर पर बुलडोजर

SHRIKANT TYAGI भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी पर 25 हजार रुपए का इनाम, आज चला घर पर बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के नोएडा में महिला के साथ बदसलूकी करने वाले भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने वाले श्रीकांत की पुलिस तलाश कर रही है।
अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर

श्रीकांत त्यागी की अवैध संपत्ति पर भी अब प्रशासन की नजर पड़ चुकी है। प्रशासन का उनके अवैध निर्माणों पर एक्शन जारी है। श्रीकांत के नोएडा स्थित ओएमएक्स सोसाइटी आवास पर अवैध निर्माण को गिरा दिया है। नोएडा विकास प्राधिकरण ने यहां बुलडोजर चलाया है।

सोसाइटी के कॉमन एरिया और पार्किंग पर ये कार्रवाई की गई है। पहले प्राधिकरण के लोग वहां पहुंचे, उसके बाद कॉमन एरिया को पहले गिराना शुरू किया।

25 हजार इनाम की घोषणा
वहीं नोएडा पुलिस ने श्रीकांत की जानकारी देने वाले को 25 हजार इनाम देने की घोषणा की है। गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि, “कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना फेस-2 पर नामजद अभियुक्त श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी पर कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर पुलिस द्वारा 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया है।” वहीं मिली जानकारी के अनुसार उसकी आखिरी लोकेशन उत्तराखंड स्थित ऋषिकेश में बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन से अधिक बार उसका मोबाइल स्विच ऑफ-ऑन हुआ।
पुलिस कर रही तलाश
सूत्रों के मुताबिक श्रीकांत हरिद्वार के एख सीसीटीवी में देखा गया था। इसलिए नोएडा पुलिस की सात टीम ऋषिकेश और हरिद्वार के आसपास मौजूद हैं। लोकेशन मिलने के बाद पुलिस ने श्रीकांत त्यागी की तलाश तेज कर दी है। माना जा रहा है कि श्रीकांत शर्मा की गिरफ्तारी जल्द हो जाएगा।आपको बता दें कि भाजपा सांसद महेश शर्मा ने 48 घंटे में गिरफ्तारी किए जाने का आश्वासन पीड़ित महिला से मुलाकात के बाद दिया था।

Related posts

18 अक्टूबर को स्मृति ईरानी की पेशी पर फैसला

Rahul srivastava

पाक में पहली बार हिंदू महिला को मिला सीनेट का टिकट, लडेगी चुनाव

Breaking News

हरदोई में एसपी का कटा चालान

Pradeep sharma