Breaking News featured देश

डांस सिखाने ले गए आरोपियों ने कराया लिंग परिवर्तन, महीनों तक बनाया हवस का शिकार

d7b6b40d 5696 4c34 956c d916cc63c4b2 डांस सिखाने ले गए आरोपियों ने कराया लिंग परिवर्तन, महीनों तक बनाया हवस का शिकार

नई दिल्ली। देश में अपराधों की संख्या में दिन दोगुनी और रात चैगुनी इजाफा हो रहा है। पहले तो हवस के पुजारियों द्वारा लड़कियों को ही अपना शिकार बनाया जाता था, लेकिन अब लड़को नाबालिग लड़कों को भी इसमें शामिल कर लिया है। जिसके चलते उन्हें प्रताड़ित किया जाता है और उनके साथ यौन शोषणकी घटना को अंजाम दिया जाता है। लेकिन इस बार देश की राजधानी दिल्ली से चैंकाने वाला मामला सामने आया , जहां गीता नगर कॉलोनी इलाके में एक नाबालिह लड़के का चार वर्ष पहले कथित तौर पर लिंग परिवर्तन के लिए जबरन ऑपरेशन कराया गया और कुछ लोगों ने कई बार उसके साथ बलात्कार किया। इसकी जानकारी दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार को एक बयान जारी करते हुए दी।

लड़के के हार्मोन्स बदलने के लिए देते थे दवाईं-

बता दें कि बयान में कहा गया है कि पीड़ित लड़के की कुछ लोगों से चार वर्ष पहले एक कार्यक्रम में मुलाकात हुई थी। वे लोग उस लड़के को डांस सिखाने और काम दिलाने के नाम पर मंडावली ले गए थे। इसके साथ ही इसमें कहा गया कि शुरुआत में उसने कुछ कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और इसके लिए उसे कुछ पैसे भी मिले। लेकिन कुछ वक्त बाद वे लोग उसपर दबाव बनाने लगे और कहने लगे कि वह अब उन्हें छोड़कर घर नहीं जा सकता तथा उसे उन्हीं लोगों के साथ मंडावली में ही रहना होगा। लड़के को कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाया गया और उसके साथ मारपीट की गई। लिंग परिवर्तन के लिए लड़के का जबरन ऑपरेशन कराया गया। इसके साथ ही लड़के ने कहा कि उसे हार्मोन्स की कुछ ऐसी दवाएं दी गईं, जिससे वह लड़िकयों जैसा दिखने लगे। बयान में कहा गया है कि आरोपियों ने लड़के से कई बार दुष्कर्म किया और उससे सड़कों पर भीख भी मंगवाई।

दिसंबर में पुलिस ने कार्रवाई कर दो आरोपियों को किया गिरफ्तार-

इसके साथ ही बयान में यह भी कहा गया कि कुछ माह बाद उसके जानने वाले एक अन्य व्यक्ति को भी मंडावली लाया गया और उसे भी शारीरिक प्रताड़ना दी गई तथा यौन शोषण किया गया। आरोपी उसका भी ऑपरेशन कराने की फिराक में थे। जिसके चलते दोनों बच्चें वहां से भागने में सफल हो गए और मां के पास पहुंच गए। जिसके बाद उसकी मां ने उन्हें एक मकान किराए पर लेकर दिया। लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गए और वापस उन्हें मंडावली ले गए। जिसके बाद एक बार फिर भागने में सफल हो गए और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए। जिसके बाद क वकील ने उन्हें दिल्ली महिला आयोग के कार्यालय में पहुंचाया। जिसके बाद अयोग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। जिसके चलते पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिसंबर में मामला दर्ज कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Related posts

असम में बाढ़ से 1 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, सेना ने संभाला मोर्चा

bharatkhabar

अल्मोड़ा में ‘नंदादेवी’ समेत कई मंदिरों में उमड़ी श्रदालुओं की भीड़

Kalpana Chauhan

इन राज्यों को पीछे छोड़ यूपी बना नंबर वन, पढ़िए पूरी खबर

Shailendra Singh