मेरठ। मेरठ में एक बड़ी कामयाबी पुलिस के हाथ लगी है। मामला थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के नारायणा होटल का है। यहां होटल मालिक से रंगदारी मांगने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया। ये बदमाश होटल मालिक से रंगदारी मांगने आए थे ऐसे में भी मौके पर मौजूद थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया।
पकड़े गए दोनों आरोपी होटल में ही काम करते हैं। इनका होटल मालिक से विवाद हो गया था। जिसके बाद उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर होटल पर फायरिंग कर दी थी। ऐसे में आरोपियों ने होटल मालिक से रंगदारी मांगने का विचार किया और पैसे वसूलने की नियत से उन्होंने होटल मालिक के पास फोन कर 50 लाख रुपए की रंगदारी की मांग की।
जान का खतरा बता कर मांगी पुलिस से मदद
रंगदारी का फोन आने के बाद होटल मालिक ने जान का खतरा बताते हुए पुलिस से मदद मांगी। जिसके बाद पुलिस की छानबीन में हकीकत से पर्दा उठ गया और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी पुलिस की गिरफ्तर से फरार चल रहा है। वही पुलिस को आरोपियों के पास से असलाह भी बरामद हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।