featured देश

झारखंड में ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बहुमत से एक सीट पीछे, जाने क्या है बीजेपी का हाल

jharkhand झारखंड में ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बहुमत से एक सीट पीछे, जाने क्या है बीजेपी का हाल

नई दिल्ली। ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन बहुमत से एक सीट पीछे हैं। झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में बहुमत के लिए किसी पार्टी  या गठबंधन को 41 सीट लाना जरूरी है। कांग्रेस-जेएमएम और राजद गठबंधन फिलहाल 40 सीटों पर आगे हैं जबकि भाजपा के उम्मीदवार 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में सीएम रघुवर दास से आगे निकले भाजपा के बागी नेता सरयू राय ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता भी काफी खुश हैं। परिस्थितियां तय करती हैं। कौन मुस्कुराएगा कौन गमगीन होगा यह समय तय करता है। अब मैं किसी घर में जाने वाला नहीं हूं। मेरी कोई महत्वकांक्षा नहीं है, पार्टी के लोग पहचानते तो यह स्थिति नहीं होगी। मैं तटस्थ रहूंगा। राज्य में जो भी सरकार बनेगी वह राजहित में होगा तो मैं समर्थन करूंगा। भाजपा में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है। आजसू के नेता सुदेश महतो सिल्ली विधानसभा सीट से 10400 वोटों से आगे चल रहे हैं, जेएमएम की सीमा देवी पीछे चल रही हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 41 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन आगे है वहीं भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। गठबंधन में जेएमएम 24 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेवीएम (पी) तीन सीटों पर, आजसू दो , भाकपा माले, एनसीपी एक-एक सीट पर और निर्दलीय तीन विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है।

झारखंड के रुझानों में छह सीटें ऐसी हैं जहां कांटे की टक्कर चल रही है। इन सीटों पर जीत-हार का अंतर हजार वोटों से भी कम चल रहा है और इनमें 3 सीटों पर भाजपा को बढ़त है। कम अंतर वाली सीटों में से दो पर जेएमएम गठबंधन आगे चल रहा है। वहीं एक सीट पर अन्य को बढ़त हासिल है। जमशेदपुर पूर्व से मुख्यमंत्री और भाजपा उम्मीदवार रघुवर दास पीछे हो गए हैं। यहां से भाजपा के बागी नेता सरयू राय फिलहाल आगे चल रहे हैं। वहीं जेएमएम नेता हेमंत सोरेन दोनों सीट बरहेट और दुमका से आगे चल रहे हैं।

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है और अब तक मिले रुझानों के अनुसार, राज्य की 42 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन आगे है वहीं भाजपा 29 सीटों पर आगे चल रही है। गठबंधन में जेएमएम 25 विधानसभा सीटों पर, कांग्रेस 12 विधानसभा सीटों पर, राजद पांच विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेवीएम (पी) चार सीटों पर, आजसू दो , भाकपा माले, एनसीपी एक-एक सीट पर और निर्दलीय दो विधानसभा सीटों पर आगे चल रही है। चुनाव नतीजों के रुझानों पर झारखंड के सीएम रघुवर दास ने कहा कि अभी नतीजे स्पष्ट नहीं है लेकिन जश्न तो कोई भी मना सकता है। उन्होंने कहा कि हम चुनाव जीत रहे हैं और भाजपा के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। सीएम ने कहा कि जश्न कोई भी मना सकता है। रिजल्ट आने पर ही समीक्षा कर सकते हैं। अभी तीसरा राउंड ही चल रहा है, इसलिए मैं इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देंगे। हम जीत रहे हैं और सरकार भी भाजपा के नेतृत्व में बनाएंगे। सरयू राय के बागी होने पर नुकसान के सवाल दास ने कहा कि रिजल्ट तो आ ही रहा है न, खुद ही पता चल जाएगा कि किसने किसको डैमेज किया। अगर सरयू राय डैमेज करते तो भाजपा को जो नंबर आ रहा है उतना नहीं आता। कौन किसको डैमेज किया रिजल्ट आने पर पता चल जाएगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव के अब तक मिले रुझानों में कांग्रेस-जेएमएम-राजद गठबंधन को बहुमत मिलने के स्पष्ट संकेत के बाद दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की। पार्टी मुख्यालय के बाहर आतिशबाजी के साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। रुझानों से साफ है कि अब कांग्रेस-जेएमएम गठबंधन को बहुमत मिल रहा है और जेएमएम के हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बन सकते हैं। रुझानों के मुताबिक भाजपा ने सत्ता गंवा दी है और उसे 10 सीटों का नुकसान होता दिख रहा है। जेएमएम गठबंधन को रुझानों में 40, भाजपा को 29, आजसू को चार, जेवीएम को चार सीटों पर बढ़त मिल रही है। वहीं अन्य के खाते में 4 सीटें आ रही हैं। जेएमएम के नेता हेमंत सोरेन बरहेट सीट पर 5319 वोटों से आगे चल रहे हैं, वहीं दूसरी सीट दुमका पर 5381 वोटों से पीछे हैं। मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्व से 1449 वोटों से आगे हैं।

Related posts

ग्लोबल एग्जीबिशन ऑन सर्विसेज में उत्तराखंड की गतिविधियों का डॉ पंकज पाण्डेय ने रखा ब्यौरा

piyush shukla

कश्मीरी महिलाओं के बारे में इन तत्थ्यों को जानकर आप हो जायेंगे हैरान

Trinath Mishra

इस फ्रांसीसी परिवार ने होली मनाने के लिए क्यों चुना यूपी का गांव, जानिए क्या है मामला

Aditya Mishra