Uncategorized

गधों का देश बन गया है पाकिस्तान, तेजी से बढ़ रही है आबादी

donkey गधों का देश बन गया है पाकिस्तान, तेजी से बढ़ रही है आबादी

पाकिस्‍तान में गधों की संख्‍या बढ़ रही है। जी हां ये मजाक नहीं सच्‍चाई है। ये बात खुद पाकिस्‍तान ने अपने आर्थिक सर्वेक्षण में कही है। आपको बता दें कि पाकिस्‍तान में लाखों गधे हैं।बीबीसी की र‍िपोर्ट के अनुसार, 2016 के डेटा के अनुसार पाकिस्‍तान में 51 लाख गधे थे, जो 2017 में बढ़कर 52 लाख हो गए।

 

562e10ab452bc गधों का देश बन गया है पाकिस्तान, तेजी से बढ़ रही है आबादी
प्रतीकात्मक तस्वीर

 

पाकिस्‍तान में गधों की संख्‍या बढ़ने की रफ्तार जारी है, नए आर्थिक सर्वेक्षण 17-18 के अनुसार वर्तमान में पाकिस्‍तान में 53 लाख गधे हैं। पाकिस्तान में करीब 80 लाख परिवार पशुपालन के काम में लगे हुए हैं जिनकी आय का 35 फीसदी हिस्सा इसी काम से आता है। पाकिस्तान सरकार के अनुसार ये ना केवल नकद कमाई का ज़रिया है बल्कि ये ग्रामीण इलाकों में ग़रीबी हटाने और विदेशी मुद्रा कमाने का भी अहम ज़रिया है।

 

 

इस रिपोर्ट में दिए आंकड़ों के अनुसार बीते एक साल में देश में जानवरों की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिपोर्ट के अनुसार बीते साल देश में जहां बकरियों की संख्या में करीब 2 लाख बढ़ी है वहीं भेड़ों की संख्या क़रीब 40,000 बढ़ी है और गधों की संख्या में एक लाख का इजाफ़ा हुआ है।

 

ad 125673850 गधों का देश बन गया है पाकिस्तान, तेजी से बढ़ रही है आबादी
प्रतीकात्मक तस्वीर

 

वित्त मामलों पर प्रधानमंत्री के सलाहकार मिफ्ताह इस्माइल और योजना और विकास मंत्री अहसान इक़बाल में इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में 2017-18 के लिए पाकिस्तान का आर्थिक सर्वेक्षण जारी किया। अहसान इक़बाल ने कहा कि देश की विकास दर अब 5.8 फीसदी हो गई है जो बीते 13 सालों में सबसे अधिक है।

Related posts

सीरिया में विद्रोहियों की गोलीबारी में 40 की मौत

bharatkhabar

अल्मोड़ा: भाजपा की सैन्यधाम बनाने की बात एक राजनीतिक षड्यंत्र: करन मेहरा

Rahul

BHU: फिर छात्रा के साथ छेड़छाड़, आरोपी छात्र गिरफ्तार

Pradeep sharma