featured खेल देश यूपी

लखनऊ में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी एकेडमी, खेल मंत्री ने दी जानकारी

fgfdgdfg लखनऊ में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी एकेडमी, खेल मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली : अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निशानेबाजों के लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त अंतर्राष्ट्रीय निशनेबाजी अकादमी का निर्माण करने का फैसला किया गया है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

fgfdgdfg लखनऊ में बनेगी अंतर्राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी एकेडमी, खेल मंत्री ने दी जानकारी

खेल मंत्री चेतन चौहान ने दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के खेल मंत्री चेतन चौहान ने बताया कि लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के ठीक सामने स्थित नगर निगम के शूटिंग रेंज को ‘हाई एक्सीलेंस शूटिंग एकेडमी’ में तब्दील किया जाएगा। राज्य में अपनी तरह की यह पहली अकादमी प्रदेश के निशानेबाजों के लिए बहुत मददगार साबित होगी।

उन्होंने कहा कि भारत ने हाल में एशियाई खेलों और राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धाओं में कुल 5 पदक जीते हैं। हम चाहते हैं कि यूपी से अंतर्राष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज निकलकर पूरी दुनिया में धाक जमाएं।

हवाई अड्डे के ठीक सामने एक शूटिंग रेंज बनाया है

साथ ही उन्होने कहा कि नगर निगम ने हवाई अड्डे के ठीक सामने एक शूटिंग रेंज बनाया है। हालांकि, यह वर्ष 2008 से बेकार पड़ा हुआ है। सरकार उसका अधिग्रहण करना चाहती है। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और पत्रावली शासन के समक्ष है।

आपको बता दें कि यह एकेडमी उत्तर प्रदेश की पहली निशानेबाजी की एकेडमी होगी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में अंतर्राष्ट्रीय अकादमी नहीं है। अब देखने वाली बात यह होगी कि इसकी शुरुआत कब की जाती है।

Related posts

इस जिले में 300 से अधिक नामांकन पत्र हुए रद्द, जानिए कहां का है मामला

Aditya Mishra

विजय चौक पर आई नील गाय, मचा हड़कंप

bharatkhabar

देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 67,708 नए केस आए सामने, आंकड़ा 73 लाख के पार

Samar Khan