featured यूपी

सदस्यता अभियान शुरू करेगी एबीवीपी, पूर्वी यूपी में बनाये जायेंगे 12 लाख सदस्य

पूर्वी यूपी में 12 लाख सदस्य बनायेगी एबीवीपी

Brij Nandan

लखनऊ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) आगामी 15 से 30 सितम्बर तक प्रदेशभर में सदस्यता अभियान चलायेगी। इसके तहत पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रान्तों को मिलाकर 12 लाख सदस्यों को एबीवीपी से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए एबीवीपी के कार्यकर्ता सभी कालेज व विश्वविद्यालय कैंपस में जाकर छात्रों और प्रोफेसरों को एबीवीपी की सदस्यता दिलायेंगे। इसके लिए सभी जिलों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। सदस्यता अभियान के प्रभारी भी तय किये गये हैं। अभी एबीवीपी निचले स्तर तक इकाई के पुनर्गठन में लगा है। इकाई पुनर्गठन के बाद सभी कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में लग जायेंगे।

पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के चारों प्रान्तों (अवध,कानपुर,गोरक्ष और काशी प्रान्त) ने सदस्यता अभियान का लक्ष्य तय किया है। इसमें सबसे ज्यादा 04 लाख 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य अवध प्रान्त ने निर्धारित किया है। सबसे कम 2 लाख 31 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य काशी प्रान्त ने लिया है। वैसे सभी प्रान्तों ने सदस्यता अभियान के लिए अलग-अलग तिथियां तय की हैं।

एबीवीपी पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र संगठन मंत्री घनश्याम शाही ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में एबीवीपी 14 लाख सदस्य बनायेगी। उन्होंने बताया कि कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए सदस्यता अभियान आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यम से चलाया जायेगा।
घनश्याम शाही ने कहा कि एबीवीपी स्थापना काल से शिक्षा के क्षेत्र में सुधार और छात्रों के अन्दर राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने का काम कर रही है। इस उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए एबीवीपी छात्रों और अध्यापकों को संगठन से जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाती है।

Related posts

प्रेम-प्रसंग के चक्कर में युवक की गई जान,प्रेमिका के परिजनों ने युवक की पीट पीट कर की हत्या

rituraj

फिल्मफेयर अवॉर्ड में दंगल का दबदबा, जीते तीन अवॉर्ड

kumari ashu

क्रॉस फायरिंग में हुई युवक की मौत के बाद शोपिंया में भड़की हिंसा

piyush shukla