Breaking News featured देश

डेरा की हिंसा पर मोदी सरकार के सांसद साक्षी महाराज का बेतुका बयान

sakchi maharaj डेरा की हिंसा पर मोदी सरकार के सांसद साक्षी महाराज का बेतुका बयान

नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरूमीत राम रहीम को अदालत की ओर से दोषी ठहराने के बाद हरियाणा से लेकर पंजाब और दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हुई हिंसा के बाद लगातार डेरा के गुण्डों को लगातार सरकार से लेकर कोर्ट तक सख्ती से निपटने का आदेश दे चुकी है।

इस मामले में अब तक250 लोग घायल हुए हैं। हरियाणा में व्यापक तबाही हुई है। लगातार हिंसक वारदातें देखते हुए प्रधानमंत्री मोदी खुद हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लेकिन मोदी सरकार के सांसद साक्षी महाराज ने तो एख बेतुका बयान देकर डेरा के गुण्डों का मनोबल बढ़ाने का काम किया है।

उन्होने कहा है कि अदालत केवल पीड़ित का पक्ष ही सुन रही है। बाकी लोगों का पक्ष नहीं सुन रही है। इस मामले में उन्होने कहा कि किसी आदमी ने यौन शोषण की शिकायत की और अदालत ने फैसला सुना दिया। लेकिन जिसके खिलाफ फैसला दिया उसे करोड़ों लोग भगवान मानते हैं। कोर्ट एक आदमी की बात सुन रहा है। लेकिन करोड़ों लोगों की बात नहीं सुन रहा है। अगर हिंसा की बड़ी घटनाएं घटती है तो डेरा के लोगों के साथ कोर्ट भी जिम्मेदार होगा।

 

Related posts

महाराष्ट्र CM और उप मुख्यमंत्री की जलाई गई अर्थियां, महाराष्ट्र की घटना को लेकर उबाल

Rani Naqvi

पाक विदेश मंत्री ने भारत को दी नसीहत, बोले पैलेट गन न चलाएं, संचार ब्लैकआउट रद्द करें

Trinath Mishra

इवांका ट्रंप को याद आई भारत यात्रा, पीएम मोदी के साथ की फोटो शेयर

Hemant Jaiman