Breaking News featured देश

आप महिला विंग की उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने थामा कांग्रेस का हाथ

seema kaushik आप महिला विंग की उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने थामा कांग्रेस का हाथ

नई दिल्ली। आप से नाराज कार्यकर्ताओं का अपनी पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी में शामिल होने का कारवा अभी थमा नहीं है। कुछ दिन पहले जहां आम आदमी पार्टी के विधायक वेद प्रकाश ने आप का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा तो वहीं गुरुवार देर शाम आप महिला विंग की कार्यकर्ता सीमा कौशिक ने कांग्रेस के साथ जुड़ी।

seema kaushik आप महिला विंग की उपाध्यक्ष सीमा कौशिक ने थामा कांग्रेस का हाथ

खबरों की मानें रोगी कल्याण समिति की अध्यक्ष और महिला विंगल उत्तरी जिला की उपाध्यक्ष 250 साथियों के साथ पंजे में दाखिल हुई। क्रांग्रेस के वरिष्ठ नेता चतर सिंह और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के रोहिणी जिला के आब्जर्वर के एन त्रिपाठी की मौजूदगी में सीमा सहित 250 से ज्यादा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस ने नेता चतर सिंह ने कहा कि आप के कई और कार्यकर्ता हम लोगों से संपर्क साधे हुए है लेकिन सही वक्त पर उन्हें पार्टी में शामिल किया जाएगा। वहीं अजय माकन ने कहा कि आप पार्टी का गुब्बारा फूट चुका है और उनके कार्यकर्ताओं में गुस्सा है जिसकी वजह से वो लगातार अपनी पार्टी से किनारा कर रहे हैं।

पूर्व आप पार्टी की सदस्य सीमा कौशिक ने आप पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी में सिर्फ भ्रष्टाचार का राज है। वो बोलते कुछ है और करते कुछ। नेता भ्रष्टाचार में लिप्त है और कार्यकर्ता मारा-मारा फिर रहा है। मेरा आप में दम घुट रहा था इसीलिए में उसे छोड़ कांग्रेस में शामिल हुई।

Related posts

बारिश के तांडव से चार लोगों की मौत

Rajesh Vidhyarthi

अमरनाथ यात्रा का महत्व जानकर, दंग रह जाएंगे आप

mohini kushwaha

बेटी का कत्ल कर मथुरा में फेंकी लाश, बैग में पैक मिली डेड बॉडी

Rahul