नई दिल्ली। आप आदमी पार्टी ने नगर निगम चुनाव के लिए 109 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। जिसमें 64 युवा उम्मीदवारों को जगह दी गई है हालांकि ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी ने महिलाओं के लिए 46 सीट आरक्षित की है लेकिन आप ने तीन अनारक्षित सीटों पर भी महिलाओं को मौका दिया है। इन नामों का ऐलान राजनीतिक मामलों की कमेटी की बैठक के बाद किया गया। हालांकि ये पहला मौका है जब आप आदमी पार्टी नगर निगम चुनावों में अपने दावेदारी पेश करेगी। इस लिस्ट में शामिल नाम इस प्रकार है।
झाड़ू चलाओ जोरों से
MCD बचाओ चोरों से pic.twitter.com/Drank1d6iM— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) February 24, 2017
इस लिस्ट को साझा करते हुए आम आदमी पार्टी के मंत्री कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर प्रत्याशियों की लिस्ट साझा की। इस लिस्ट को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, झाड़ू चलाओ जोरों से, एमसीडी बचाओ चोरों से।
अपने इस ट्वीट के कुछ ही देर बाद कपिल ने आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ कुछ तस्वीरें भी साझा की है। इसके साथ ही ट्वीट करते हुए लिखा, अभी तो पार्टी शुरू हुई है। रात के 12 बजे है और MCD की पहली लिस्ट आते ही कार्यकर्ताओं में जीत का जोश है।
अभी तो पार्टी शुरू हुई है। रात के 12 बजे है और MCD की पहली लिस्ट आते ही कार्यकर्ताओं में जीत का जोश … pic.twitter.com/Ia3PsWKDJj
— Kapil Mishra (@KapilMishraAAP) February 24, 2017