featured यूपी

आप सांसद संजय सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन

IMG 20220816 WA0088 आप सांसद संजय सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन

शिवनंदन सिंह संवाददाता

UP NEWS : आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जन्मदिन के अवसर पर राजधानी लखनऊ के प्रदेश कार्यालय में सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे. इस अवसर पर आप सांसद संजय सिंह ने निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह के साथ केक काटकर अरविंद केजरीवाल का जन्मदिन मनाया। सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में ये अवसर किसी उत्सव से कम नहीं रहा. प्रदेश कार्यालय में उपस्थित सभी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के अच्छे स्वास्थ्य और लम्बी आयु की प्रार्थना की। सांसद संजय सिंह ने कहा की ये हमारा सौभाग्य है की एक शिक्षित और दूरदर्शी नेता के साथ हमें काम करने का अवसर मिला जिसने भारत में राजनीति की पृष्ठभूमि को बदल दिया और संदेश दिया की एक साधारण आदमी भी परिवर्तन ला सकता है और नेतृत्व करने का अधिकार रखता है। सभाजीत सिंह ने कहा राजनीति में आकर किस तरह से सार्थक कदम उठाये जा सकते हैं ये अरविंद केजरीवाल से सीखने की ज़रुरत है। भगवान उन्हें देश की सेवा करने के लिए लंबी उम्र दे।

IMG 20220816 184447 आप सांसद संजय सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मनाया अरविंद केजरीवाल का जन्म दिन

प्रदेश महासचिव दिनेश पटेल, निवर्तमान प्रदेश सह प्रभारी ब्रज कुमारी, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष सूरज प्रधान, जिला अध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्षा छवि यादव, बौद्ध प्रान्त अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ, महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, महेंद्र प्रताप सिंह, जिला कोषाध्यक्ष प्रीतपाल सिंह सलूजा, महेश वाल्मीकि, बी एन खरे, आलोक सिंह, इंजीनियर अजय कुमार, इरम रिजवी, डॉ राम सागर शुक्ला, इश्मा जहीर, अंकित परिहार, माजिद, अतुल सिंह, अनूप सिंह, सुभाषनी मिश्रा, ललित वाल्मीकि, जॉनी, रीता सिंह, मो. तकी, ऋतु अग्रवाल, परमात्मा गिरी, संगीता जायसवाल, अमित कुमार श्रीवास्तव, नूर सिद्दकी, सादाव राइन, आमोद शंकर पांडेय, गुड़िया सिंह, शगुन सिंह, सहित सैंकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहे ।

MP : पहले किया रेप , फिर महिला के प्राइवेट पार्ट में डाला डंडा, आरोपी गिरफ्तार

Related posts

वाहन बीमा और हेल्थ पालिसियों को अब 21 अप्रैल 2020 तक करा सकते हैं रीन्यूअल: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Rahul srivastava

बिहारः पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, भागलपुर में सेक्स रैकेट का भांडाफोड़

mahesh yadav

पुलिस कांस्टेबल से अल बदर का कमांडर बना आतंकी मारा गया

Rajesh Vidhyarthi