Breaking News यूपी

आप की मुफ्त ऑक्सीजन ऑटो सेवा में हो गई ट्रेजडी, लगाई गुहार

aap oxygen auto sewa आप की मुफ्त ऑक्सीजन ऑटो सेवा में हो गई ट्रेजडी, लगाई गुहार

लखनऊ। आम आदमी पार्टी ने राजधानी लखनऊ में ऑक्सीजन की भारी किल्लत को देखते हुए मुफ्त ऑक्सीजन ऑटो सेवा शुरू की थी। इसका संचालन शुरू भी हो गया था। लेकिन, इस बीच एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसकी पुलिस से शिकायत करते हुए गुहार लगाई गई है।

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है उनके मुफ्त ऑक्सीजन ऑटो सेवा के दो चालक लापता हो गए हैं। काफी खोजबीन के बाद भी उनका पता नहीं चल रहा है। इस मामले में उन्होंने यूपी पुलिस से जांच की मांग की है।

वैभव माहेश्वरी ने बताया कि उनकी ऑक्सीजन सेवा में लगे दो चालक श्याम शुक्ला और ललित दीक्षित की कोई जानकारी नहीं मिल रही है। ये दोनों 17 मई से इस अभियान में लगे थे। उन्होंने बताया कि उनके मोबाइल नंबर भी बंद जा रहे हैं।

वैभव ने बताया कि श्याम शुक्ला का ऑटो नंबर यूपी 32 एलएन 9916 है और ललित दीक्षित का ऑटो नंबर यूपी 32 एफएन 0961 है। उन्होंने बताया कि श्याम का मोबाइल नंबर 8604330917 और ललित का मोबाइल नंबर 7275782998 है। ये दोनों ही नंबर बंद जा रहे हैं।

उन्होंने यूपी पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए पड़ताल करने की अपील की है। साथ ही जनता से भी कहा है कि अगर इनकी कोई जानकारी मिलती है तो उन्हें या पुलिस को सूचित करें।

Related posts

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की रखी आधारशिला, कहा विश्व के सर्वोत्तम शिक्षा प्रणाली अपनाई जाए

Neetu Rajbhar

शनिदेव की पूजा करने से सुधरेगी ग्रहों की दशा: जानें विधि

Trinath Mishra

योगी आदित्यनाथ ने तोड़ा राम रहीम का रिकॉर्ड, दिवाली पर भी राम रहीम ने नहीं खाई मिठाई

Pradeep sharma