featured यूपी

अब यूपी में ‘केजरीवाल मॉडल’ के जरिए अपनी पैठ मजबूत करेगी आप- संजय सिंह

अब यूपी में ‘केजरीवाल मॉडल’ के जरिए अपनी पैठ मजबूत करेगी आप- संजय सिंह

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सूबे की प्रमुख पार्टियां तो दम भर ही रही है, इस बीच आम आदमी पार्टी भी अपनी पैठ मजबूत करने में जुट गई है। इस कड़ी में आम आदमी पार्टी 8 जुलाई से ‘यूपी जोड़ो अभियान’ चलाएगी।

इस अभियान का उद्देश्य एक महीने में एक करोड़ सदस्य बनाना है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि यूपी में दिल्ली सरकार ‘केजरीवाल मॉडल’ की लोकप्रयिता और लोगों में विश्वास पैदा किया जायेगा।

संजय सिंह ने बताया कि इस अभियान में प्रत्‍येक विधानसभा में लगभग 25 हजार सदस्‍य और एक महीने में पूरे उत्तर प्रदेश में एक करोड़ सदस्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा गया है। आप नेता के अनुसार इस अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क करेंगे और शिविर लगाएंगे। उनका कहना था कि पार्टी कार्यकर्ता अपने साथ रसीद बुक लेकर जाएंगे लेकिन सदस्यता बिल्कुल नि:शुल्क होगी।

Related posts

नोटबंदी और जीएसटी का नहीं पड़ा असर, भारत ने समृद्धि दर के मामले में लगाई चार अंको की उछाल

Breaking News

Bharat Jodo Yatra: मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की एंट्री, पहली बार प्रियंका गांधी भी लेंगी हिस्सा

Rahul

यूपी शिक्षा परिषद का शैक्षणिक कैलेंडर जारी, 14 दिन का होगा शीतकालीन अवकाश

Rahul