featured Breaking News देश

आम आदमी पार्टी अराजकतावादियों की तरह शासन नहीं कर सकती: भाजपा

Satish Upp 1 आम आदमी पार्टी अराजकतावादियों की तरह शासन नहीं कर सकती: भाजपा

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने गुरुवार को उच्च न्यायालय के उस फैसले का स्वागत किया जिसमें कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर अराजकतावादियों की तरह शासन नहीं कर सकती। दिल्ली भाजपा इकाई के प्रमुख सतीश उपाध्याय ने आईएएनएस को बताया, “उच्च न्यायालय का फैसला सही है क्योंकि वे दिल्ली में संवैधानिक प्रावधानों का अनुसरण नहीं कर रहे थे। वे संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन कर रहे थे जो असंवैधानिक है।”

Satish Upp

दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कहा कि उपराज्यपाल दिल्ली सरकार के मंत्रिमंडल की सलाह के लिए बाध्य नहीं है। दिल्ली सरकार की अधिसूचनाएं उपराज्यपाल से विचार-विमर्श के बाद ही जारी की जानी चाहिए। भाजपा नेता ने कहा, “अदालत ने उन्हें स्पष्ट किया है कि उन्हें संवैधानिक प्रावधानों के तहत दिल्ली को चलाना है। उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री की भूमिकाएं केंद्र शासित प्रदेश के संविधान के तहत निर्धारित होती हैं।”

उच्च न्यायालय ने आप सरकार को झटका देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार रोधी शाखा केंद्र सरकार के अधिकारियों के खिलाफ जांच शुरू नहीं कर सकती। अदालत का यह फैसला राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में नौकरशाहों की नियुक्तियों पर उपराज्यपाल और दिल्ली की आप सरकार के बीच उठे विवाद के बीच दायर नौ अलग-अलग याचिकाओं के संदर्भ में आया।

Related posts

व्हाट्सऐप के जरिए मुकदमा चलाने पर सुप्रीम कोर्ट को निचली अदालत पर आया गुस्सा

mahesh yadav

दैनिक राशिफल: जानिए सितारों के अनुसार कैसे करें अपने दिन की शुरुआत

Aditya Mishra

वायुसेना के दो लड़ाकू विमान हुए दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

Rahul