Breaking News यूपी

भाजपा के खिलाफ लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

भाजपा के खिलाफ लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

लखनऊ: दिल्ली सरकार के अधिकारों को कम करने और LG को ही सरकार बनाने वाले कानून के खिलाफ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में विरोध प्रदर्शन किया।

 

lucknow 2 1 भाजपा के खिलाफ लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

 

राजधानी स्थित 1090 चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को जब गांधी प्रतिमा की ओर जाने लगे तो पुलिस से उनकी झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने आप पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज कर दिया।

 

lucknow 1 1 भाजपा के खिलाफ लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

कई आप कार्यकर्ता पुलिस की हिरासत में

आम आदमी के कार्यकर्ता अपने हाथों में ‘लोकतंत्र की हत्या करना बंद करो’ के बैनर-पोस्टर लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। प्रदर्शन को देखते हुए 1090 चौराहे पर भारी संख्‍या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने लाठीचार्ज के दौरान AAP के कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

 

lucknow 3 भाजपा के खिलाफ लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

सांसद संजय सिंह ने की लाठीचार्ज की निंदा

वहीं, कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज की इस घटना की आप सांसद संजय सिंह ने कड़ी निंदा की। उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘आदित्यनाथ जी तानाशाही तो हिटलर की नहीं चली, तुम्हारी तानाशाही का भी अंत होगा। लखनऊ में AAP कार्यकर्ताओं को बर्बरतापूर्वक पीटा गया। कई साथी घायल हैं। यूथ विंग के उपाध्यक्ष शहबाज़ के गले को लाठी से दबाया गया, वो गंभीर अवस्था में हॉस्पिटल में भर्ती हैं।’

Related posts

सपा सुप्रीमों के साथ शिवपाल और बर्खास्त मंत्री मौजूद, सीएम अखिलेश के साथ हो रही है बैठक

piyush shukla

J&K: सेना को मिली बड़ी कामयाबी, शोपियां में 2 आतंकवादी ढेर

Hemant Jaiman

बहरीन में मिला मोदी को सम्मान, कई अहम समझौतों के साथ दोनो देशों ने जाहिर की खुशी

Trinath Mishra