featured देश

आखिर क्यों आप की महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह को जड़ा थप्पड़?

sanjay singh आखिर क्यों आप की महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह को जड़ा थप्पड़?

नई दिल्ली। दिल्ली की सत्ता पर काबिज होते ही एक के बाद एक विवादों में घिर रही आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनावों में तो कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन अब वो दिल्ली में होने वाले निगम चुनावों के रण को जीतना चाहती है। निगम टिकट बंटवारे की राह आम आदमी पार्टी के लिए बेहद ही कठिन होने वाली है क्योंकि चुनावों से ठीक पहले अब विरोध का सुर इतना मुखर हो गया है कि इस बार पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह को थप्पड़ झेलना पड़ा है।

sanjay singh आखिर क्यों आप की महिला कार्यकर्ता ने संजय सिंह को जड़ा थप्पड़?

जी हां रविवार को आप पार्टी की महिला कार्य़कर्ता सिमरन बेदी ने पार्टी के पंजाब प्रभारी संजय सिंह पर टिकट के बदले पैसे मांगने का आरोप लगाया और थप्पड़ जड़ दिया। बताया जा रहा है कि बेदी ने जिस वक्त संजय सिंह को थप्पड़ जड़ा उस समय वो दिल्ली के तिलक नगर के चौखंडी इलाके में रोड शो कर रहे थे। बेदी के थप्पड़ मारते ही वहां पर हंगामा शुरू हो गया।

महिला ने पार्टी नेताओं से बातचीत का ऑडियो भी दिखाया जिसमें टिकट के लिए पैसे की मांग की गयी है। इस दौरान तिलक नगर और हरी नगर के विधायक भी मौजूद थे। सिमरन का कहना है कि वो पार्टी से कई साल से जुड़ी हैं और पार्टी के लिए दिल्ली और दिल्ली के बाहर अपने पति के साथ काम किया। लेकिन जब तिलक नगर से एमसीडी चुनाव के लिए टिकट मांगा तो उनसे पैसे मांगा गया। यहां तक की संजय सिंह सहित पार्टी के बड़े नेताओं ने मिलने से मना कर दिया। जिस बात से आहत और नाराज होकर सिमरन ने संजय सिंह को थप्पड़ मारा।

Related posts

महाभारत के अनसुलझे रहस्य जिनका कोई पता नहीं लगा सका..

Rozy Ali

दिवाली पर सोने चांदी के दाम

Pradeep sharma

विष्णु के 8वें अवतार भगवान जगन्नाथ रथयात्रा आज से, सुरक्षा के सख्त इंतजाम

bharatkhabar