यूपी

इंसानियत शर्मसार! युवक ने भैंस के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

इंसानियत शर्मसार! युवक ने भैंस के साथ किया दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार

लखनऊ: यूपी के मेरठ जिले में इंसानियत को शर्मिन्दा करने का मामला उजागर हुआ है। यहां 22 साल के एक युवक पर भैंस से दुष्कर्म करने का आरोप लगा है।

हालांकि, इस घटना से पुलिस के साथ ही आस-पास लोग भी हैरत में हैं। वहीं, भैंस मालिक की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपित को गिरफ्तार भी किया जा चुका है।

जानी थाना क्षेत्र का मामला   

दरअसल, पूरा मामला मेरठ जनपद के जानी थानाक्षेत्र का है। जहां भैंस मालिक रूमाल सिंह का यह आरोप है कि उसके गांव मे रहने वाले सुमित ने भैंस से दुष्कर्म किया है। आरोप है कि उसने सुमित को भैंस के साथ दुष्कर्म करते हुए देखा गया था।

जब उसने सुमित को दौड़ाया तो आरोपित भैंस मालिक को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। फिलहाल, पुलिस ने आरोपित को धर दबोचा है। जानी थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने आरोपित पर केस दर्ज कर लिया। उससे पूछताछ जारी है। शिकायत के बाद सुमित के खिलाफ केस दर्ज कर गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

कई बार भैंस से कर चुका दुष्कर्म

पूछताछ के दौरान सुमित ने शराब के नशे में भैंस के साथ दुष्कर्म की बात कुबूल कर ली। उसने बताया कि वह कई बार भैंस के साथ इस तरह की हरकत कर चुका है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि, उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि, भैंस का मेडिकल नहीं कराया जाएगा। लोगों की गवाही के आधार पर ही आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल, आरोपित पर पशु अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Related posts

यूपी: मुलायम सिंह से मिले स्वतंत्र देव सिंह, बोले- मेरी मुलाकात से सपा में बौखलाहट, अखिलेश चाहते हैं उनके पिता से कोई न मिले

Saurabh

अच्‍छी खबर, बोकारो से लखनऊ के लिए रवाना हुई दूसरी ऑक्सीजन एक्सप्रेस  

Shailendra Singh

पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन

Aditya Mishra