Breaking News featured दुनिया भारत खबर विशेष

रातों-रात करोड़पति बन गई महिला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

whale ki ulti.v1 e1614949315455 रातों-रात करोड़पति बन गई महिला, वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

थाईलैंड – थाईलैंड में एक बीच के नज़दीक रहने वाली महिला रातो रात अमीर हो गयी। दरअसल कल रात बीच पर टहलते हुए उसे व्हेल की उलटी मिली है। आपको बता दे कि व्हेल की उलटी की कीमत करोड़ो में लगाई जाती है। उल्टी मिलने के बाद से महिला बेहद खुश है।

यह हैं पूरा मामला –
बताया जा रहा है कि महिला (सिरीपॉर्न निमरीन) कल रात को अपने घर के नज़दीक बीच पर टहल रही थी। टहलते हुए उनका पैर अचानक एक पत्थर पर पढ़ा और जब महिला ने उसे हाथ में लेकर देखा तो वो व्हेल मछली की उल्टी निकली। जिसकी कीमत करीब 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस महिला ने बताया कि उसे जब करीब दो करोड़ का खजाना मिला था तब उसे भी भरोसा नहीं हुआ था।

क्यों हैं व्हेल की उलटी की इतनी कीमत –
बता दे कि पहली नजर में व्हेल की उल्टी को पहचान सकना मुश्किल होता है। ये एक चट्टान की तरह से नजर आती है। लेकिन जब सिरिपॉर्न नियामरिन का पैर इस पर पड़ा तो उसने उसे अपने हाथो में उठा लिया तथा इसकी जांच करने के लिए उल्टी को अपने पड़ोसियों को भी दिखाया तब उसे पता लगा कि यह व्हेल की उल्टी है। जो 12 इंच चौड़ी और 24 इंच लंबी है। दुनिया के कई हिस्सों में इसकी तस्करी भी की जाती है। इसकी कीमत करोड़ो में बताई जा रही हैं, कयोंकि व्हेल की उल्टी का इस्तेमाल परफ्यूम इंडस्ट्री में किया जाता है। इसमें मौजूद ऐल्कोहॉल का इस्तेमाल महंगे ब्रैंड परफ्यूम बनाने में किया जाता हैं। इसकी मदद से परफ्यूम की महक लंबे समय तक बनी रहती है। इसी वजह से वैज्ञानिकों ने इसे तैरता हुआ सोना भी कहा है।

Related posts

डोकलाम विवाद के पीछे डोभाल का हाथ- चीन

Pradeep sharma

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ और आसिफ अली जरदारी पर सुप्रीम कोर्ट कि गिरी गाज

rituraj

अमेरिका में एक और भारतीय की हत्या, घर में मृत मिले परिवार के दो लोग

Rahul srivastava