Breaking News featured यूपी

बेमिसाल 4 साल का आज होगा जश्न, विकास पुस्तिका का योगी करेंगे विमोचन

असम के दौरे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, 3 जनसभाओं में होंगे शामिल

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार 19 मार्च को अपने बेमिसाल 4 साल पूरे करने जा रही है। इसी दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शपथ ली थी। इसी के चलते शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

सुबह 10:30 बजे लोकभवन में कार्यक्रम

पिछले 4 साल को उत्तम बताते हुए प्रदेश सरकार आज अपने कामकाज का लेखा-जोखा प्रस्तुत करेगी। यह कार्यक्रम लोक भवन में सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में विकास पुस्तिका का विमोचन भी मुख्यमंत्री के द्वारा किया जाएगा।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को जनता के बीच पहुंचाना है। अपनी प्रमुख योजनाओं और जनता के हित में किए गए कार्य इस विकास पुस्तिका में सम्मिलित किए गए हैं।

विकास प्रदर्शनी का 12:00 बजे उद्घाटन

4 साल पूरे होने की खुशी में विकास प्रदर्शनी भी आयोजित की जा रही है। इसका उद्घाटन मुख्यमंत्री 12:00 बजे करेंगे। आज के कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कई प्रमुख चेहरे उपस्थित होंगे। जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉक्टर दिनेश शर्मा, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना और उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह उपस्थित रहेंगे।

विकास प्रदर्शनी का आयोजन अवध शिल्पग्राम में किया जा रहा है। इसके साथ ही प्रदेश के अलग-अलग जिलों में भी यह प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसकी जिम्मेदारी प्रभारी मंत्री और अन्य कार्यकर्ताओं की होगी।

प्रभारी मंत्री अपने संबंधित जिले में प्रदर्शनी के आयोजन के साथ-साथ प्रेस वार्ता भी करेंगे। जिसमें सरकार की उपलब्धियों को गिनाया जाएगा। आने वाले पंचायत चुनाव और विधानसभा चुनाव को देखते हुए यह काफी महत्वपूर्ण कदम हो सकता है।

Related posts

पंजाब में राहुल का बड़ा मेगा शो, उम्मीदवारों के संग स्वर्ण मंदिर में टेकेंगे मत्था, वर्चुअल रैली को करेंगे संबोधित

Neetu Rajbhar

अमित शाह के बाद प्रधानमंत्री मोदी से मिलेंगे कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब कांग्रेस में मची खलबली

Rahul

6 जनवरी 2022 का पंचांग: गुरुवार, जानें आज का शुभ काल और नक्षत्र

Neetu Rajbhar