featured Breaking News उत्तराखंड देश

पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, गोलीबारी में उत्तराखंड का एक लाल श्हीद, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया दुख

ead7ad4b ef98 48cb 909b 2c31e49ca6f7 पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, गोलीबारी में उत्तराखंड का एक लाल श्हीद, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जताया दुख

उत्तराखंड। पाकिस्तान की तरफ से आए दिन गोलीबारी जैसी नापाक हरकतें होती रहती हैं। पाकिस्तानी सेना की तरफ से सीजफायर का उल्लंघन होता रहता है। इसी बीच पुंछ में नियंत्रण रेखा पर पांच दिन की खामोशी के बाद पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को बिना उकसावे के कीरनी, कस्बा, दिगवार, माल्टी और दलान सेक्टर में सैन्य चौकियों और रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की। कीरनी सेक्टर में उत्तराखंड के जेसीओ सूबेदार स्वतंत्र सिंह शहीद हो गए, जबकि एक नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके चलते मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से सीजफायर के उल्लंघन के दौरान पौड़ी गढ़वाल के वीर सपूत सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

गोलीबारी में एक ग्रामीण भी घायल-

बता दें ​कि पाकिस्तानी सेना नियंत्रण रेखा(एलएसी) पर गोलीबारी के दौरान उत्तराखंड का लाल देश पर कुर्बान हो गया है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार तहसील के ओडियारी गांव के रहने वाले गंभीर रूप से घायल जेसीओ को एयरलिफ्ट कर कमान अस्पताल उधमपुर ले जाया गया था, जहां उनका निधन हो गया। वहीं, घायल ग्रामीण मोहम्मद रशीद (50) को परिजनों एवं पड़ोसियों ने कई किलोमीटर पैदल चलकर सड़क तक पहुंचाने के बाद एंबुलेंस से राजा सुख देव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया। शहीद स्वतंत्र सिंह के परिवार में माता, पत्नी, दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनके शहीद होने की खबर मिलने के बाद से ही माता और पत्नी बेसुध हैं। स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शव आज शाम गांव पहुंचेगा।

मुख्यमंत्री ने दुख जताया-

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को सम्बल प्रदान करें। राज्य सरकार इस दुःख की घड़ी में शहीद के परिजनों के साथ खड़ी है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने सूबेदार स्वतंत्र सिंह की शहादत पर गहरा शोक व्यक्त किया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अदम्य साहस एवं शौर्य का परिचय देने वाले सूबेदार स्वतंत्र सिंह  की शहादत पर हमें गर्व है। अग्रवाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान देने तथा परिजनों को सम्बल प्रदान करने की प्रार्थना की।

 

 

 

Related posts

योगी सरकार कर सकती है 2682 मदरसों की मान्यता रद्द

Rani Naqvi

हरियाणा: कांग्रेस का बयान- हमारे संपर्क में BJP-JJP के कई विधायक

Aman Sharma

बिहार: टीकाकरण को बढ़ावा देने की अनोखी पहल, लोगों को मिला आकर्षक इनाम

pratiyush chaubey