हाल के दिनों में बॉलीवुड के गाने ‘ए दिल है मुश्किल’ में ऐश्वर्या और रणवीर की जोड़ी को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया गया है। पर क्या आप जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब रणबीर कपूर ऐश्वर्या राय के असिस्टेंट डायरेक्टर हुआ करते थे, बात आज के करीब 20 वर्ष पहले की है। उस समय की एक तस्वीर इन दिनों खूब वायरल हो रही है जिसमें ऐश्वर्या और रणवीर एक साथ देखे जा सकते हैं, पर ध्यान रहे इसमें दोनो अभिनेता और अभिनत्री नहीं बल्कि अभिनेत्री और असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर हैं।
आपको बता दें कि 1999 में ऋषि कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म अब लौट चलें में ऐश्वर्या और रणवीर एक साथ देखे गए थे, हालांकि इस फिल्म में रणबीर कपूर ने ऋषि कपूर को असिस्ट किया था। बस पहली बार रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय ने साथ में तभी काम किया था और उस दौर की एक तस्वीर रणबीर कपूर के जन्मदिन के मौके पर सामने आई।
आपको बता दें कि चॉक्लेटी ब्वॉय रणवीर कपूर आज आज अपना जन्मदिवस मना रहे हैं। ऐसे में जो तस्वीर आप देख रहे हैं उसमें उम्मीद की जा रही है कि रणवीर कि उम्र 17 साल की रही होगी।अक्टूबर में दीपावली पर रिलीज होने वाली फिल्म ‘ए दिल है मुश्किल’ में रणवीर और ऐश्वर्या एक बार फिर से एक साथ दिख रहे हैं, क्या आप उम्मीद कर सकते हैं कि इस तस्वीर में दोनों की उम्र में इतना अंर हो सकता है ? ‘ए दिल है मुश्किल’ 28 अक्टूबर को रिलीज हो रही है जिसे करण जौहर ने निर्देशित किया है। इस फिल्म मे ऐश और रणवीर की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है।