featured दुनिया

खूबसूरत चांदनी रात में पृथ्वी के करीब से गुजरा बुर्ज खलिफा के आकारा का उल्का पिंड, क्या धरती पर वाकई मंडरा रहा खतरा..

ulka 2 1 खूबसूरत चांदनी रात में पृथ्वी के करीब से गुजरा बुर्ज खलिफा के आकारा का उल्का पिंड, क्या धरती पर वाकई मंडरा रहा खतरा..

कल रात सुपर मून देखने का आखिरी मौका था। सभी की नजरें खूबसूरत चांद को निहार रहीं थी। इस बीच पृथ्वी के नजदीक एक ऐसी घटना घटि जिस पर किसी का ध्यान तो नहीं गया। लेकिन जब नासा ने इस दुर्लभ घटना की तस्वीरें शेयर कीं तो लोग सोचने लगे कि, चांद चक्कर में उन्होंने बुर्ज खलिफा के आकारा का उल्का पिंड देखना का अवसर खो दिया।

ulka 1 1 खूबसूरत चांदनी रात में पृथ्वी के करीब से गुजरा बुर्ज खलिफा के आकारा का उल्का पिंड, क्या धरती पर वाकई मंडरा रहा खतरा..
आपको बता दें, कल रात बुर्ज खलीफा के आकार का एक विशाल ऐस्टरॉइड यानि उल्का पिंड चुपचाप पृथ्वी के करीब से गुजर गया। करीब 450 मीटर चौड़ा यह ऐस्टरॉइड 28,500 मील प्रति घंटे की रफ्तार से पृथ्वी के करीब से गुजरा।
अमरीका की स्पेस एजेंसी नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज ने इसकी पहचान एक विशालकाय उल्का पिंड के रूप में की थी।

भारतीय समयानुसार गुरुवार रात करीब दस बजे पृथ्वी के करीब से गुजरा। नासा ने इसे अपोलो श्रेणी के ऐस्टरॉइड में शामिल किया था। इसमें ऐसे उल्का पिंडों को रखा जाता है जिनका रास्ता पृथ्वी की कक्षा से टकराता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, पृथ्वी के लिए खरता बने इन उल्का पिंडो को खत्म नहीं किया जा सकता है। क्योंकि गुरुत्वाकर्षण के कारण उसके टुकड़े फिर से आपस में जुड़ सकते हैं।

https://www.bharatkhabar.com/in-view-of-the-corona-crisis-india-became-tough-on-foreigners-63-thousand-people-stopped-at-indian-ports/
वैज्ञानिक करीब 2,000 ऐसे आकाशीय पिंडों पर नजर रख रहे हैं जो पृथ्वी के लिए खतरा हो सकते हैं।
इसलिए समय-समय पर घटित होने वाली घटनाओं के पूरा ब्योरा नासा के द्वारा रखा जाता है।
अगर आप भी दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलिफा के बाराबर का उल्का पिंड नहीं देख पाएं हैं तो नासा की तरफ से जारी तस्वीरों के देख सकते हैं।

Related posts

जेएनयू छात्र नेता लड़ सकते हैं 2019 लोकसभा चुनाव,बिहार से कन्हैया तो J&K से शेहला लड़ सकती हैं चुनाव

rituraj

तेजस उतना ही सक्षम है जितना कि फ्रांस निर्मित राफेल : मनोहर पर्रिकर

shipra saxena

हफ्ते की शुरुआत में बाजार ने बड़ी बिकवाली के साथ, कारोबार में सेंसेक्स-निफ्टी दोनों 1-1 फीसदी कमजोर

Rani Naqvi