दुनिया

बमाको की नियनो जेल से भागे 93 कैदी, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

Jail बमाको की नियनो जेल से भागे 93 कैदी, 2 सुरक्षाकर्मी घायल

बमाको। माली की राजधानी बमाका से एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है। खबरों की मानें तो बमाको से 240 किमी उत्तर में स्थित नियनो की जेल में सोमवार को कुछ अनजान लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद 93 कैदी जेल से फरार हो गए। यह हमला देर रात 1.15 बजे हुआ, जिसे पांच अज्ञात हथियारबंद व्यक्तियों ने अंजाम दिया और सुरक्षा कर्मियों की 2 मोटरसाइकिल लेकर भाग गए। इस पूरी घटना में जेल के 2 सुरक्षा कर्मी के घायल होने की भी खबर है।

jail

इस घटना में 93 कैदियों के साथ दागामा कैदी भी फरार हो गया जिस पर 4.7 करोड़ सीएफए फ्रैंक्स (77,000 डॉलर) की हेराफेरी का आरोप है। मिली जानकारी के मुताबिक हमले के बाद हथियारबंद बदमाश नियोनो शहर से सात किलोमीटर दूर मोलोदो की ओर भाग गए। हालांकि इस हमले की अभी तक किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

Related posts

अफगानिस्तान: काबुल में आत्मघाती हमला, 20 लोगों की मौत

Breaking News

केन्या में आवारा शेरों ने 10 साल की बच्ची को मार डाला

bharatkhabar

रियो ओलम्पिक में साइकिलिंग रेस के दौरान विस्फोट

bharatkhabar